झुक कर मांग रहे बाबा से नितिन वही वरदान ; जिसकी खातिर छोड़ा बाबा ने स्वयं योग व् ध्यान ; योगासन की नहीं नितिन को ''राजयोग ' की प्यास ; वो वर कैसे दे बाबा जो खुद नहीं उनके पास !
मध्यावधि- चुनाव कौन चाहता है ? जनता...नहीं केवल अवसरवादी विपक्षी दल . जिनके लिए है राजनीति खिलता हुआ कमल ; जनता को पता है ये है दलदल
जिसमे कोई भी हो दल
जनता के साथ करता है छल ;
समस्याओं को सुलझाने में
रहते हैं विफल ;
हर काम को टाल देते हैं
आज नहीं कल ,
फिर चुनावों के लिए
क्यों हो रहे विकल ;
शायद लग जाये लॉटरी
और खटारा गाड़ी भी
इस बार धक्के देकर
जाये निकल .
shikha kaushik
बाल ठाकरे ने दिया इसे ''डर्टी पिक्चर'' नाम ;
रामदेव चिंतित हुए छोड़ा योग व् ध्यान ;
मगर हमारी तरफ से मुबारक हो सम्मान ;
दर्शन देना राज्य सभा में ''क्रिकेट के भगवान् ''
करप्शन मिटाने को जो आते हैं आगे वे भी तो पैसे के पीछे हैं भागे पैसा लुभाता है ...सबको नाचता है इसकी कशिश ऐसी मन डोल जाता है लेने न देता है पल भर का चैन व्हाट'स गोइंग ऑन मैन ....व्हाट्स गोइंग ऑन
आया इलेक्शन तो सिर पर बिठाते हैं वादों के चश्मे से जन्नत दिखाते हैं ; सत्ता मिली ज्यों ही मुंह मोड़ लेते हैं अपने किये वादे खुद तोड़ देते है , फिर रोज करते हैं ये तो स्कैम व्हाट'स गोइंग ऑन मैन ....व्हाट्स गोइंग ऑन