चेले और शागिर्द

रविवार, 30 सितंबर 2012

राजनीति के पूनम पांडे हैं मोदी !



राजनीति के  पूनम  पांडे हैं  मोदी  !

ये  भाजपा  के केंद्रीय  नेताओं  की  पंक्ति  में खड़े  न  हो पाने  का मलाल  है  या  ख़बरों  में बने  रहने  की अति  उत्सुकता  ? जो भी हो गुजरात के मुख्यमंत्री श्री नरेंद्र  मोदी का आचरण  लगभग  वैसा  ही  है जैसा  मॉडलिंग  जगत में जगह बनाने हेतु पूनम पांडे का ट्विटर पर अपनी स्त्री देह का अनुचित इस्तेमाल करना .मोदी जी गाँधी परिवार पर तीखे व् सीधे प्रहार कर अपने प्रशंसकों को लुभा सकते हैं पर एक कद्दावर नेता का सिर्फ एक परिवार को लेकर  इतना आक्रामक होना न तो भारतीय  राजनीति के लिए शुभ है और न ही उस नेता के लिए .क्या मोदी के पास अपना राजनैतिक कद और बढ़ाने के लिए कोई और मुद्दा नहीं है .क्या वे केवल मीडिया में छाकर अपनी ही पार्टी के बड़े नेताओं से आगे निकल पायेंगें ?शायद नहीं .मोदी जी ध्यान दीजिये पूनम पांडे ट्विटर पर अपने अर्ध नग्न फोटो अपलोड कर केवल फौलोवर जुटा सकती है पर जब प्रतिस्पर्धा की बात आएगी तब उसे रैम्प पर अपने से ज्यादा योग्य मॉडल्स से सामना करना होगा .मोदी जी गाँधी परिवार के साथ साथ ''केंद्र में आपकी क्या भूमिका होनी चाहिए'' पर गहनता से विचार कर आगे बयान दें तो शायद आप भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में महत्त्वपूर्ण स्थान प्राप्त कर पायेंगें .

                                                                                     शिखा कौशिक 

सोमवार, 17 सितंबर 2012

मोदी ने मढ़ दिया राहुल के सिर पर दोष


   मोदी ने  मढ़ दिया राहुल के  सिर पर  दोष
            Download ...

दिग्गी-अल्वी ने हरे मोदी मन के मोद ,
'क्षेत्रीय  नेता कहा ' आया मोदी  को  क्रोध  ,
राष्ट्रीय बनने का  मिल न पाया सम्मान ,
मोदी  को  चुभता  रहा  अन्दर  से  ये  अपमान  ,
बीजेपी  की  अंतर्कलह  पर  मोदी  को  है  रोष  ,
पर  विचलित  हो  मढ़ दिया राहुल के  सिर पर  दोष  !!
                                            शिखा कौशिक   

जय हो नेताओं की ''ये सरकार चलाते हैं ''

65th Independence Day celebration
मनमोहन  सिंह  मौन  अपनाते  हैं ,
शिंदे  अभिव्यक्ति की हदें पार कर जाते  हैं ,,
सुषमा  जेटली  राजनीति  चमकाते  हैं , 
ममता  मुलायम दिन रात धमकाते  हैं ,
और  इधर यूं.पी. .में अखिलेश व्यर्थ में मुस्कुराते हैं,
महाराष्ट्र में राज द्वेष  फैलाते हैं ,
गुजरात में मोदी जनता को लुभाते हैं 
जय  हो नेताओं की ''ये सरकार चलाते   हैं ''
इनके भरोसे देश छोड़  हम चैन से सो जाते हैं !!!

बुधवार, 12 सितंबर 2012

राहुल पर प्रहार -ब्रिटिश मीडिया ! तुझको है धिक्कार !

 The Economist

राहुल  पर प्रहार -ब्रिटिश मीडिया ! तुझको है धिक्कार !

राहुल  पर प्रहार -ब्रिटिश मीडिया ! तुझको है धिक्कार!

'इकोनोमिस्ट' कर  रही  राहुल  पर प्रहार  ,
'राहुल एक समस्या'  कह करती  दुष्प्रचार  '
भारतीय जन नेता पर लांछन  की  बौछार  ,
कुटिल  ब्रिटिश  ओ मीडिया !तुझको है धिक्कार , 
भारतीय अब सजग हो ये वही  ब्रिटिश संस्कार ,
'फूट डाल कर राज करो' था जिनका हथियार .

                                   shikha kaushik 

मंगलवार, 11 सितंबर 2012

तू भत्ता-भात खा मस्त हो मै भोगूं सत्ता-सुख !


तू भत्ता-भात खा मस्त हो 
  मै  भोगूं सत्ता-सुख  ! 

  


''यू. पी.'' ''सी एम्'' ने चला देखो तुरुप का पत्ता ,
बेरोजगारों को दिया  बेरोजगारी भत्ता ,
भत्ता-भात खा मस्त हो क्या काम की चिंता 
पांच साल आराम से मै भी भोगूं सत्ता .
                                                 शिखा कौशिक