चेले और शागिर्द

मंगलवार, 27 मार्च 2012

[नेता जी क्या कहते हैं ?]

''माननीय'' पर फेंक रहे गाली के पत्थर    ;
खुद नेता बनने चले  ! कुछ तो रख अंतर ,
इस पर तो नेताओं का अधिकार है निरंतर ;
कहाँ हैं संसद और कहाँ है जंतर -मंतर . 
                        शिखा कौशिक 

गुरुवार, 15 मार्च 2012

भाई ''विशेष'' पहले तिजोरी तो देख आओ !

भाई ''विशेष'' पहले तिजोरी तो देख आओ  !

 


बेरोजगारों  को  भत्ता  दिया  जायेगा  ;
30 हजार  मुस्लिम  लड़कियों  को  दिया  जायेगा  ,
लैपटौप   -टैबलेट  भी  दिया  जायेगा  ;
भाई ''विशेष'' पहले तिजोरी तो देख आओ 
माया ने छोड़ा  होगा तभी कुछ मिल पायेगा  ! 
                                            शिखा कौशिक 

मंगलवार, 13 मार्च 2012

नेता जी का ख़्वाब बेटे ने तोड़ दिया !

नेता जी का ख़्वाब बेटे ने तोड़ दिया !

Picture of Taj Mahal, Agra, India 

[google से साभार ]
एक शहंशाह ने ताजमहल बनवाया था;
कैद कर बेटे ने दूर से दिखाया था ,
आज ''विशेष'' बने बेटे ने तोड़ दिया 
पांच साल  नेताजी ने जो ख़्वाब  सजाया था .


                       शिखा कौशिक 


सोमवार, 12 मार्च 2012

''प्रिय उमा तुम रहना जिंदाबाद !''


 ''प्रिय  उमा तुम रहना   जिंदाबाद  !''

    Uma Bharti   Uma BhartiUma Bharti - Profile, Biography, Fan Club, Movies, Images, Videos ...
[GOOGLE SE SABHAR ]


सोच  समझ  कर  करो प्रण  ;आगे  से  रखना  याद  ,
माँ  गंगे  !  का प्रिय  उमा  ..तुमको  है  आशीर्वाद   ,
जोड़ -तोड़  का प्रश्न ख़त्म  पोल रिजल्ट  के  बाद    ,
जब एस.पी.को मिल गया बहुमत   का प्रसाद ,
पूर्ण ह्रदय से करो उमा ; जनता    का धन्यवाद   ,
नहीं   कूदना  गंगा में ;तुम रहना   जिंदाबाद  !


                                       शिखा  कौशिक  

शुक्रवार, 9 मार्च 2012

राम बने अखिलेश !

राम बने  अखिलेश !





कलियुग त्रेता है  भया ; राम बने  अखिलेश ,
पिता मुलायम ने धरा आज है दशरथ भेष ,
पुत्र -धर्म पालन करें  ; पद  का  मोह न  लेश ,
इसीलिए  अखिलेश बने यूं.पी.में विशेष .
                             शिखा कौशिक 

बुधवार, 7 मार्च 2012

नेता जी की होली और सत्ता- गुझिया


नेता जी की होली और  सत्ता- गुझिया  

[फेसबुक से साभार ]
     
तन के गोरे मन के काले
हम होली खूब मनायेगें,
घोटालो की पिचकारी से
जनता को नहलायेंगें ,
करी खिलाफत हमरी 
तो  फिर  धमकी रंग लगायेंगे  ,
करा बहुत मेहनत चुनाव में 
अब सत्ता की गुझिया खायेंगे !


[नेता जी की ओर से जनता को होली की हार्दिक शुभकामनायें ]
                                             शिखा कौशिक
http://netajikyakahtehain.blogspot.com/