चेले और शागिर्द

गुरुवार, 11 जुलाई 2013

छक ले भाजपा !



सन्दर्भ In a comment laced with satire, Prasad said "when UPA government was formed, the Rupee-Dollar ratio was equal to the age of Rahul Gandhi. Today, it is nearing the age of Sonia Gandhi and we seriously apprehend that it would touch the age of Manmohan Singh."अर्थात भाजपा ने कहा - में जब केंद्र में यू .पी .ए .की सरकार आई थी तब रूपये की कीमत राहुल गाँधी की उम्र [४ ३ ]के करीब थी जो अब सोनिया गाँधी की उम्र [६ ३ ]निकट पहुँच गयी है .भाजपा ने कहा यदि यही हाल रहा तो आशंका है कि यह कीमत प्रधानमंत्री  मनमोहन  सिंह  की  उम्र   यानि  ८०  के करीब   पहुँच जाएगी 

''रुपया गिरा तो गिरा पर  आप [बीजेपी ]तो उससे भी ज्यादा नीचे गिर गए आप खुद उठ जायेंगें या कॉंग्रेसियों से कहें आप को उठाने के लिए !!!

  हम तो बस यही कह सकते हैं -आलोचना के हल्के स्तर से छक ले भाजपा !

शिखा कौशिक 'नूतन '

शनिवार, 6 जुलाई 2013

श्री राम नाम पर कभी सियासत मत करना श्रीमन !


श्री राम नाम पर कभी सियासत मत करना श्रीमन !
सर्वाधिकार सुरक्षित

हर निर्मल उर है  साकेत के सम जिसमे बसते है श्री राम लखन ,
यही विराजें मेरी सीता माता हनुमत संग श्री भरत शत्रुघ्न !
तीन लोक के स्वामी रघुवर को मेरा नमन !

निर्मल उर में श्रद्धा के मंदिर जहाँ चलें श्री राम भजन ,
रहो प्रेम से सन्देश राम का मत दूषित करना अंतर्मन ,
ईटों-पत्थर के मंदिर से बेहतर पावन-मन !
हर निर्मल उर है  साकेत के सम !

द्वेष भाव जो मन में रखते श्री राम को प्रिय न लगते ,
शरणागत वत्सल करुणा के सागर शत्रु को भी क्षमा हैं करते ,
वचन निभाते दुःख सहकर भी दशरथ के नंदन !
हर निर्मल उर है  साकेत के सम !

धर्म पताका ये फहराते दुष्ट दलन हैं ये कहलाते ,
निज बाहुबल से रावण संहारे प्रण पूरा करते श्री राम हमारे ,
नीति पथ पर चलते हैं मर्यादा पुरुषोतम !
हर निर्मल उर है  साकेत के सम !

बस वो ही ले श्री राम का नाम जिसका लक्ष्य हो जन- कल्याण  ,
भ्रमित करें जो हम भक्तों को प्रभु का वो करता अपमान ,
श्री राम नाम पर कभी सियासत मत करना श्रीमन !


बीजेपी ने श्री राम के नीति पथ ,वचन-पालन ,प्रण पूरे कर  दिखाने  व् प्रेम भाव का प्रसार करने जैसे एक भी गुण को नहीं अपनाया -''मंदिर वहीँ बनायेंगें'' का नारा तो दिया पर सत्तसीन होते ही भूल गयी फिर क्यों बार बार मंदिर-मुद्दा उठाकर भारत के  शांति व् सद्भावपूर्ण माहौल को बिगाड़ना चाहती है .
[सन्दर्भ -Rajnath Singh defends Shah on Ram temple-
The BJP president says every religious person wants their religious structures to be grand and there is nothing wrong in expressing such a wish ]


SHIKHA KAUSHIK 

शुक्रवार, 5 जुलाई 2013

बीजेपी आरएसएस की शरण में और आरएसएस ?

BJP leader L.K. Advani
Advani meets RSS chief Mohan Bhagwat, other leaders in NagpurRSS chief Mohan Bhagwat, who is in the city, and general secretary Bhaiyyaji Joshi were meeting Advani.

The BJP top leaders have been making a beeline to meet RSS leaders here.





चुनाव   आने  वालें   हैं  इसलिए - 

बीजेपी  आरएसएस  की शरण  में  

आरएसएस  साधु  संतों  की  शरण  में  

साधु  संत  भगवान  की  शरण  में  


और  भगवान 

Lord Vishnu
योगनिद्रा की शरण में !


   शिखा कौशिक 'नूतन ' 

बुधवार, 3 जुलाई 2013

' प्रधानमंत्री श्री पी.चिदंबरम जी आपका स्वागत है !''

After Narendra Modi, Finance Minister P Chidambaram to 'hangout' with netizens
' प्रधानमंत्री श्री पी.चिदंबरम जी आपका स्वागत है !''
पिछले कुछ समय से  जिस प्रकार  कॉंग्रेस पार्टी की ओर  से  वित्त मंत्री श्री पी.चिदंबरम विपक्ष ..विशेष  रूप  से श्री नरेन्द्र मोदी को आड़े हाथों लेते   हुए   कड़े बयान दे रहें हैं उससे यह साफ है कि सन 2014 के लोकसभा चुनावों   में चिदंबरम ही कॉग्रेस   पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री   पद के उम्मेदवार होंगे क्योंकि श्री राहुल गाँधी जी पूर्व में ही किसी भी पद पर आसीन होने की तुलना में पार्टी संगठन  को मजबूत  करने  में रुचि दिखाते रहे हैं .कुछ बयान इस तरह आ रहें हैं -

Modi `very divisive`, BJP will bite dust again: Chidambaram
CMs conference turns into Chidambaram-Narendra Modi fight over ...
After Narendra Modi, Finance Minister P Chidambaram to - NDTV.com

इस तरह सन २०१४ के लोक सभा चुनाव श्री पी.चिदंबरम व् श्री नरेन्द्र मोदी के बीच होने की प्रबल सम्भावना  है .यदि चिदंबरम जैसे शिष्ट राजनेता प्रधानमंत्री पद को सुशोभित करते हैं तो यह भारतीय राजनीति  के लिए अच्छा ही रहेगा क्योंकि आज भारतीय राजनीति अशिष्ट बयानों व् अभद्र आचरण के गंदे दौर से गुजर रही है .राहुल जी का प्रधानमंत्री पद न लेना भी कॉग्रेस -संगठन के हित में है क्योंकि राहुल जी ही इस संगठन को बेहतर बनाकर युवाओं को राजनीति में आने के लिए प्रेरित  कर  सकते  हैं .वे स्वयं ये आदर्श सबके समक्ष रख चुके हैं कि पद के लोभ में नहीं देश सेवा के लिए राजनीति में आइये .  
                       तो यह कहने में गलत क्या है -'' प्रधानमंत्री श्री पी.चिदंबरम जी आपका स्वागत है !''

शिखा कौशिक 'नूतन'

मंगलवार, 2 जुलाई 2013

बेटा शरीफ के ब्रेन को क्यूँ देता है तू पेन ?



www.hindustantimes.com/world-news/Pakistan/Don-t-buy-el...
1 day ago ... Don't buy electricity from India: Hafiz Saeed to Pak. PTI ...comments Tweet ... His warning to the Sharif government came in the wake of its ...]


Hafiz Saeed warns Pak against friendship with India ]

    


नेता जी  कहते हैं ! 



 हाफिज तेरे हुक्म से  जो चलेगा पाकिस्तान ,


हाथ से पंखा झलेगा होगा वो बेहाल ,



मोमबत्ती की रोशनी या जलेगी लालटेन ,



बेटा शरीफ के ब्रेन को क्यूँ देता है तू पेन ?




शिखा  कौशिक  'नूतन '

सोमवार, 24 जून 2013

राजनीति का समीकरण - राज [ नाथ ] _ [नीति (ईश् ) ]=मोदी

सर्वाधिकार सुरक्षित [do not copy]


बीजेपी  मजबूर है , दिल्ली बहुत दूर है !
आडवानी स्वीकार नहीं ,मोदी में बहुत ग़ुरूर है !
**********************************
कमल बना अब लोहा है ,मर्यादा चकनाचूर है !
सत्ता पाने को तत्पर इनका नहीं कसूर है !
***********************************
बांटों भारत की जनता रखना याद जरूर है !
मन्दिर वही बनाने का ,लालच देते भरपूर हैं !
************************************
बतलाती है बीजेपी ,अपना तो ये दस्तूर है !
बिन सत्ता नेता विधवा सत्ता ही सिन्दूर है !
*******************************
सिर पर चढ़कर बोलता मोदी का खूब फितूर है !
कुनबा टूट चुका इनका  मोदी नामंज़ूर है !
***********************************

बीजेपी की राजनीति अब राज ......और ....राज ही रह गयी है क्योंकि नीतीश कुमार के अलग होते ही राज से  नीति तो स्वयं अलग हो गयी

राजनीति का समीकरण -

राज [ नाथ ] _ [नीति (ईश् ) ]=मोदी

शिखा कौशिक 'नूतन'

रविवार, 23 जून 2013

हर बात को धर्म से क्यों जोड़ देते हैं ZEAL जैसे लोग ?

ZEAL 
ZEAL-Doctor,
Lucknow, Uttar Pradesh,

डॉ .दिव्या श्रीवास्तव जी ''zeal '' उपनाम से ब्लॉग जगत में जानी जाती हैं .इनकी इस पोस्ट को पढ़कर जो विचार मेरे मन में आये उन्हें  आपसे साझा कर रही हूँ   -


''धारी देवी मंदिर

उमाभारती के भारी विरोध के बावजूद उत्तरांचल सरकार ने धारी देवी मंदिर की प्राचीन प्रतिमा को हटा दिया। इस विस्थापन के तत्काल बाद ये प्राकृतिक कहर अब सबके सामने है। चारों धाम की रक्षक धारी देवी की महिमा को ये इसाई सरकार क्या समझेगी। ये तो बस भारत निर्माण के नाम पर भारत वि��...''

                                    मेरे विचार 

''उत्तराखंड में जो सरकार है उसका नेतृत्व एक हिन्दू ही कर रहे हैं .हिन्दू मंत्री हैं .एम्.एल. ए. हिन्दू है केदारनाथ की डी.एम्. हिन्दू हैं ..फिर हर बात को धर्म से क्यों जोड़ देते हैं आप जैसे लोग ? देवी माँ की प्रतिमा को हटाना निंदनीय है उनकी प्रतिमा को पुन: वही स्थापित किया जाना चाहिए .''

क्या ब्लॉग के माध्यम से हमें ये अधिकार मिल गया है की हम अपने देशवासियों को धर्म के नाम पर बाँट दें !धारी देवी की प्रतिमा को उनके मूल स्थान से हटाना निंदनीय है -लेकिन इसके लिए वर्तमान केन्द्रीय सरकार को जिम्मेदार ठहराना कहाँ तक तर्क की कसौटी पर खरा उतरता है ? सोनिया जी को कटघरे में खड़े करने के लिए इस सरकार को ''ईसाई सरकार' कहकर अपमानित करने वाली इन ब्लोगर  महोदया को जान लेना चाहिए कि इस सरकार में हर धर्म के लोग हैं और आप या आपकी पार्टी को हिन्दू धर्म का ठेकेदार बनने की कोई जरूरत नहीं .हमारे जिले का एक परिवार सुरक्षित केदारनाथ से लौटा है और उनका कार चालक एक मुस्लिम है .अन्य तीर्थों पर भी हिन्दू-मुस्लिम भाई मिलकर तीर्थयात्रियों की सेवा करते हैं .ईसाई समाज को भी भारत में समान रूप से सम्मान प्राप्त है क्योंकि वे भी हमारे धर्म को सम्मान देते हैं .आप देश की फिज़ा बिगाड़ने का प्रयास ब्लॉग के माध्यम से न करें और हां सोनिया जी को इस सब में घसीटने से पहले उत्तराखंड की सरकार को घसीटें जो हिन्दुओं की ही है .
   हमारे भारत की एकता व् अखंडता के लिए ये जरूरी है की हम सब किसी भी  समस्या  को मजहबी  रंग  में न रंगें .सारे भारत में सब धर्मों  के लोग केदारनाथ में आई इस प्रलय में जान गँवा देने वाले  भक्तों की आत्मा की शांति हेतु दुआएं मांग रहे हैं व् फंसे हुए नागरिकों को राहत सामग्री भिजवाने हेतु तत्पर हैं .आप जैसे लोगों से भी यही प्रार्थना   है की इन सब पर ध्यान दें न की राजनीति चमकाने  पर और हां  हिन्दू कहकर खुद को हिन्दू धर्म की छवि ख़राब न करें .
           यही नहीं अपनी अगली पोस्ट में तो इन्होने सेना द्वारा किये जा रहे आपदा प्रबंधन को मात्र ''कॉग्रेसी आपदा प्रबंधन '' [कांग्रेसियों का आपदा-प्रबंधन अनोखा है। भावी प्रधानमंत्री राहुल और आपदाग्रस्त राज्य के मुख्यमंत्री विदेशों में सैरसपाटा करते हैं ! सोनिया उत्तराखंड की जगह राजस्थान का दौरा करती हैं और दसियों हेलिकौप्टर अपनी सेवा में लगाती हैं जबकि इन्हें आपदाग्रस्त लोगों को बचा�...]का नाम देकर देश सेवा में लगे हमारे हजारों सैनिकों को भी अपमानित कर डाला .क्या सेना भी सोनिया जी के आदेश पर काम करेगी ?सेना का अपना तरीका है आपदाओं से निपटने  का .उन्हें कितने हैलीकॉप्टर चाहिए ?ये सेना स्वयं तय करेगी या सोनिया जी ? बहुत बचकाने तरीके से भारतीय हिन्दू जनता को कौंग्रेस के खिलाफ भड़काने का प्रयास करने वाले ऐसे ब्लोगर अपनी लेखन क्षमताओं   का दुरुप्रयोग तो कर ही रहे  हैं साथ ही देश की जनता को दिग्भ्रमित करने का काम भी कर रहे हैं .

शिखा कौशिक 'नूतन '