पक्षपात ये नहीं वजह बढती कट्टरता -JAGRAN JUNCTION FORUM
पक्षपात ये नहीं वजह बढती कट्टरता , नाम धर्म का लेकर ;खेल ये है नफरत का , भोली जनता भ्रमित , हो रहे रोज़ धमाके , मानवता रोती ,दहशत के लगे ठहाके , आपस में सद्भाव लायेगा अमन-सुकून , तभी रुकेगा दहशतगर्दी का जूनून !!
मायावती जी को रेल बजट की निन्दा करते देखा तो ऐसा लगा- राजनीति की फिल्म में नेता कलाकार , जैसी भी हो भूमिका इनको है स्वीकार , लीड रोल ये करते हैं करें सपोर्टिंग रोल , एक ही लक्ष्य इन सबका खुल न जाये पोल ! शिखा कौशिक 'नूतन '
बजट पर चर्चा के दौरान जब जब अंग्रेजी का कार्य क्रम को प्रस्तुत करने वाला 'कॉमन मैन' ' की जगह ''आम आदमी '' उच्चार रहा था मेरे कानों में अमृत घोल रहा था .ये था तमाचा हिंदी का अंग्रेजी के मुंह पर .उस अंग्रेजी के मुंह पर जो हमारे घर में घुसकर हमारे ही बच्चों से हिंदी को अपमानित कराती रही है .अंग्रेजी मैडम संभल जाओ और संभल जाओ अंग्रेजी के चमचो माँ का अपमान करने वालो हिंदी वालों को बहुत ज़लील कर चुके हो .तुम्हारी भाषा में - DR.SHIKHA KAUSHIK @shikhagulka
''THIS WAS THE SLAP ON THE FACE OF ENGLISH WHEN A DOORDARSHAN ANCHOR SPEAKS COMMON MAN AS 'AAM AADMI' IN PROGRAMME ''
इसके पीछे कही न कही वही आम आदमी है जो अन्ना आन्दोलन के दौरान जागा था .
[ कांग्रेस के जयपुर के चिंतन शिविर में भाजपा व संघ पर आतंकी प्रशिक्षण केंद्र चलाने का आरोप जड़ दिया था।]''
भारत के गृह -मंत्री पद पर आसीन होने का हक़ ऐसे राजनेता को कदापि नहीं है जो जनता को दिग्भ्रमित करें .श्री सुशील कुमार शिंदे अपनी वाणी की विश्वसनीयता खो चुके हैं .जयपुर चिंतन शिविर में उन्होंने साफ तौर पर शिंदे ने आरएसएस व् बीजेपी पर भगवा आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था और अब वे इससे इंकार कर रहे हैं .क्या संसद चलाने के नाम पर वे अपने बयान से पीछे हट गए या वे पहले झूठ बोलकर जनता को बरगला रहे थे .जो भी है जिस नेता की जुबान पर यकीन ही न हो उसे कैसे हम अपनी रक्षा हेतु तैनात करे ?यदि शिंदे अपने बयान पर अडिग रहते हुए इस्तीफ़ा दे देते तो शायद वे देश की रक्षा प्रति अपनी सच्ची भावना को प्रकट करते भले ही उस पर सारी जनता एकमत न हो- शिंदे तेरे खेद से खिला कमल का फूल , असमंजस में भारत- जन कैसे करें क़ुबूल ? तुम ही अब समझाओ हमें , देते तुमको छूट , पहले सच बोला था या अब बोल रहे हो झूठ ? शिखा कौशिक 'नूतन '
शरद यादव के बदसूरत विचार ! शरद यादव सम नहीं नेता कोई उदार , अफज़ल पर हैं लुटा रहे अपना नेह अपार , याद शहीदों को कर लेते महोदय तुम एक बार , संसद की रक्षा हित जिनका उजड़ गया परिवार , गद्दारों के लिए मांगते मानव के अधिकार , श्रीमान जी जनता को नहीं हरगिज ये स्वीकार ! शिखा कौशिक 'नूतन '