चेले और शागिर्द
रविवार, 16 जून 2013
शनिवार, 15 जून 2013
कौन ले इस फौलादी औरत से लोहा ?'-लघु कथा
चौदह वर्षीय राजू दौड़ता हुआ अन्दर घर में गया .उसकी अम्मा चूल्हे पर तवा रखकर रोटी सेंक रही थी .राजू हाँफते हुए बोला -''अम्मा बाहर नेता जी आये हैं .कहते हैं लोहा दे दो ....कहाँ से दूँ लोहा ?'' राजू की बात सुनते ही उसकी अम्मा के तन-बदन में आग लग गयी .भड़कते हुए बोली -''आ दूँ उसे लोहा !'' ये कहकर सिकती रोटी तवे से अधपकी ही उतार दी और तवा हाथ में लेकर घर के बाहर खड़े नेता जी के पास पहुंचकर बोली -इब किस -किसका सत्यानाश करवाओगे लल्ला .बरसों पहले तुम्हारे कहे पर ईट लेकर गया था राजू का ताऊ . बेचारा बेमौत मारा गया ...इब तक तो राम जी का मंदिर बना न तुम पे लल्ला और मेरी बेवा जेठानी घरो - घरो फिरे है बर्तन मांजती ,,,पहले लिख के दे दो मूरत बनाके दिखाओगें .. तब दूँगी लोहा.'' राजू की अम्मा की बात सुनकर नेता जी का दिल धक् सा रह गया .मन में सोचा -कौन ले इस फौलादी औरत से लोहा ?'' उदास स्वर में बोले -''लिखकर तो न देवेंगें .अच्छा राम राम !'' ये कहकर नेता जी वहां से निकल लिए !
शिखा कौशिक 'नूतन'
शुक्रवार, 14 जून 2013
नेता ? का आईना है !
![]() |
| नेता ? का आईना है ! |
आँखें दिल का आईना हैं !
साहित्य समाज का आईना है !
संतान माता -पिता के संस्कारों का आईना है
तो ...............................................
भाईयों और बहनों
नेता जनता का आईना है !
कोई शक !
शिखा कौशिक 'नूतन '
बुधवार, 12 जून 2013
हिन्दू पार्टी का मुसलमान नेता -एक लघु कथा
![]() |
| हिन्दू पार्टी का मुसलमान नेता -एक लघु कथा |
टी.वी.साक्षात्कार में जटिल प्रश्नों के उत्तर देने के बाद साक्षात्कारकर्ता के इस प्रश्न पर मिर्जा साहब थोडा अटके जब उनसे पूछा गया -'' मिर्जा साहब गुस्ताखी माफ़ हो ...आप एक मुसलमान होते हुए एक हिन्दू पार्टी से पिछले बीस साल से जुड़े हुए हैं .पार्टी में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहें हैं ...तब क्या महसूस किया है एक मुसलमान होकर एक हिन्दू पार्टी की विचारधारा से तालमेल बैठाने में ?'' मिर्जा साहब का चेहरा सख्त हो गया .वे गंभीरता के साथ बोले -'' आप बस ये समझ लीजिये जैसे ब्याह होते ही लड़की को विदाई के समय बता दिया जाता है कि आज से इस घर को अपना मत समझ लेना और ससुराल में हमेशा उसको अपने चरित्र की शुद्धता का प्रमाण देना पड़ता है ...कुछ ऐसी ही स्थिति है मेरी . मुसलमान बिरादरी मुझे हिन्दू पार्टी में मेरे होने के कारण दिल से नहीं अपनाती और पार्टी के हिन्दू कार्यकर्ता मुसलमान होने के कारण मुझ पर शक करते हैं कि मैं हिन्दू पार्टी में क्यों हूँ ?'' ये कहकर वे चुप हो गए और साक्षात्कारकर्ता ''मिलते हैं ब्रेक के बाद ' कहकर खिसक लिया .
शिखा कौशिक 'नूतन'
रविवार, 9 जून 2013
''आप तो मुसलमान हैं ना -लघु कथा ''
| ''आप तो मुसलमान हैं ना -लघु कथा '' |
शिखा कौशिक 'नूतन '
बुधवार, 5 जून 2013
राजनाथ व् जेटली के सिर की बन गई खाज !
![]() |
| राजनाथ व् जेटली के सिर की बन गई खाज ! |
इधर सख्त मोदी अड़े उधर विनम्र शिवराज ,
रमन सिंह चुपचाप ही करते अपने काज ,
आडवानी और सुषमा क्यों मोदी से नाराज़ ?
राजनाथ व् जेटली के सिर की बन गई खाज !
शिखा कौशिक 'नूतन '
रविवार, 2 जून 2013
आडवाणी दिख रहे नरेन्द्र से नाराज
Shivraj Singh Chouhan 'humble' like Vajpayee, says Advani
आडवाणी दिख रहे नरेन्द्र से नाराज ,
कहते हैं नरेन्द्र से बेहतर है शिवराज ,
राजनीति के पैंतरे गहरे इसके राज़ ,
वैसे आडवाणी हैं इन सबके सरताज़ !
शिखा कौशिक 'नूतन'
आडवाणी दिख रहे नरेन्द्र से नाराज ,
कहते हैं नरेन्द्र से बेहतर है शिवराज ,
राजनीति के पैंतरे गहरे इसके राज़ ,
वैसे आडवाणी हैं इन सबके सरताज़ !
शिखा कौशिक 'नूतन'
सदस्यता लें
संदेश (Atom)



