चेले और शागिर्द

रविवार, 24 फ़रवरी 2013

तमाचा हिंदी का अंग्रेजी के मुंह पर

 

बजट पर चर्चा के दौरान  जब जब अंग्रेजी का  कार्य क्रम को प्रस्तुत करने वाला    'कॉमन  मैन'  ' की  जगह  ''आम आदमी  '' उच्चार  रहा  था  मेरे  कानों में अमृत घोल रहा था .ये था तमाचा  हिंदी का अंग्रेजी के मुंह पर .उस अंग्रेजी के मुंह पर जो हमारे घर में घुसकर हमारे ही बच्चों से हिंदी को अपमानित कराती रही है .अंग्रेजी मैडम संभल जाओ और संभल जाओ अंग्रेजी के चमचो माँ का अपमान करने वालो हिंदी  वालों को बहुत ज़लील कर चुके हो .तुम्हारी भाषा में -
 DR.SHIKHA KAUSHIK ‏@shikhagulka

''THIS WAS THE SLAP ON THE FACE OF ENGLISH WHEN A DOORDARSHAN ANCHOR SPEAKS COMMON MAN AS 'AAM AADMI' IN PROGRAMME ''

इसके पीछे कही न कही वही आम आदमी है जो अन्ना आन्दोलन के दौरान जागा था .

जय हिंदी ! जय हिंदी !

शिखा कौशिक 'नूतन'

गुरुवार, 21 फ़रवरी 2013

कोहिनूर आपके बाप का नहीं कैमरन !-भारत

 

 
 कोहिनूर आपके बाप का नहीं कैमरन !-भारत 
बच्चा तो आखिर ये सांप का है ,
फिरंगियों का इतिहास पाप का है ,
कोहिनूर की छोड़िये सन सैतालीस तक 
कहते थे हिंदुस्तान इनके बाप का है !!

कोहिनूर हमारा है और हम लेकर रहेंगें -जय हिन्द  

           शिखा कौशिक 'नूतन ''

बुधवार, 20 फ़रवरी 2013

बेहतर था शिंदे देते इस्तीफ़ा !


'''हिंदू आतंकवाद' बयान पर शिंदे ने जताया खेद''

[ कांग्रेस के जयपुर के चिंतन शिविर में भाजपा व संघ पर आतंकी प्रशिक्षण केंद्र चलाने का आरोप जड़ दिया था।]''



भारत के  गृह -मंत्री पद पर आसीन होने का हक़ ऐसे राजनेता को कदापि नहीं है जो जनता को दिग्भ्रमित करें .श्री सुशील कुमार शिंदे अपनी वाणी की विश्वसनीयता खो चुके हैं .जयपुर चिंतन शिविर में उन्होंने साफ तौर पर शिंदे ने आरएसएस व् बीजेपी पर भगवा आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था और अब वे इससे इंकार कर रहे हैं .क्या संसद चलाने के नाम पर वे अपने बयान से पीछे हट गए या वे पहले झूठ बोलकर जनता को बरगला रहे थे .जो भी है जिस नेता की जुबान पर यकीन ही न हो उसे कैसे हम अपनी रक्षा हेतु तैनात करे ?यदि शिंदे अपने बयान पर अडिग रहते हुए इस्तीफ़ा दे देते तो शायद वे देश की रक्षा प्रति अपनी सच्ची  भावना को प्रकट करते भले ही उस पर सारी जनता एकमत न हो-
  शिंदे तेरे खेद से खिला कमल का फूल ,
असमंजस में भारत- जन कैसे करें क़ुबूल ?
तुम ही अब समझाओ हमें , देते तुमको छूट ,
पहले सच बोला था या अब बोल रहे हो झूठ ?

       शिखा कौशिक 'नूतन '





MR.SHINDE PLEASE RESIGN .YOU HAVE NO RIGHT TO WORK AS HOME MINISTER AT ALL .YOUR APOLOGY ON SAFFRON TERROR SHOWS THAT YOU ARE A LIAR .

मंगलवार, 19 फ़रवरी 2013

शरद यादव के बदसूरत विचार !

शरद यादव के बदसूरत विचार !
 Iftar party
शरद यादव सम नहीं नेता कोई उदार ,
अफज़ल पर हैं लुटा रहे अपना नेह अपार  ,
याद शहीदों को कर लेते महोदय तुम एक बार ,
संसद की रक्षा हित जिनका उजड़ गया परिवार ,
गद्दारों के लिए मांगते मानव के अधिकार ,
श्रीमान जी जनता को नहीं हरगिज ये स्वीकार !


           शिखा कौशिक 'नूतन '





पी.एम्.बनने को तैयार हूँ !

 

सत्ता है जहर , है सबको पता ,
पर कैसे छूटे नशा बता ?
भूली यू.पी.की हार हूँ !
पी.एम्.बनने को तैयार हूँ !


मनमोहन से बेहतर माया ,
इसका न पार कोई पाया ,
कर देती दो के चार हूँ !

पी.एम्.बनने को तैयार हूँ !




कॉंग्रेस हो या बी.जे.पी ,
सबसे है अच्छी छनती ,
एस.पी.से खाती खार हूँ !

पी.एम्.बनने को तैयार हूँ !

 हूँ दलित की मैं वैसे बेटी ,
पर रखती दौलत की पेटी ,
नोटों के पहने हार हूँ !
पी.एम्.बनने को तैयार हूँ !

            शिखा कौशिक 'नूतन'

रविवार, 17 फ़रवरी 2013

रामदेव ने कहा ''राहुल '' को रंडुवा

BABA RAMDEV   
रामदेव ने कहा ''राहुल '' को रंडुवा  ,
योग गुरु से बन गये ये तो एक ठलुवा  ,
काबू में न रहत है जिस जन की जिह्वा ,
खोपड़ी  पर पड़त है उसके ही दंड वा !!

            शिखा कौशिक 'नूतन ''

शनिवार, 16 फ़रवरी 2013

देर न हो जाये घाटी आज जाग जा

  Kashmir Garden Pictures

देर न हो जाये घाटी आज जाग जा ,
मेरी वफ़ा का दे सिला अलगाव भूल जा !

हिंदुस्तान जैसा आशिक न मिलेगा ,
गुमराह न हो सैय्याद की चाल जान जा !


जो हाथ थाम मेरा साथ चलेगी ,
मंजिल तरक्की की तुझे रोज़ मिलेगी ,
खामोश न रह मेरे संग चीख कर दिखा !

मेरी वफ़ा का दे सिला अलगाव भूल जा !


 नोंचने की है पडोसी की तो आदत ,
अस्मत बचाई तेरी देकर के शहादत ,
नादान न बन आ मेरी हिफाज़त में तू आ जा !
मेरी वफ़ा का दे सिला अलगाव भूल जा !


 करना है फैसला तुझे रख नेक इरादा  ,
मेरी अज़ीज़ तू रही है जान ज्यादा ,
है इश्क़ दूध मेरा केसर सी तू घुल जा !
मेरी वफ़ा का दे सिला अलगाव भूल जा !

                     शिखा कौशिक 'नूतन ''