चेले और शागिर्द

रविवार, 26 फ़रवरी 2012

एक रहस्य-सोनिया-RSS

एक रहस्य-सोनिया-RSS

SONIA-GANDHI.jpg
गूगल से साभार 


छिपा रही क्यों सोनिया  टैक्स ; बीमारी; धर्म;
RSS  है  कर  रही इस  बात  पर  मंथन ; 
''एक रहस्य सोनिया ''   ''एक है RSS ''
इन दोनों के बीच में जनता न जाये फंस .


                                     शिखा कौशिक 

शनिवार, 25 फ़रवरी 2012

इलेक्शन के बाद....पिक्चर अभी बाकी है !

Beautiful Cartoon Digital Art Wallpaper
गूगल से साभार 


जीत इलेक्शन नेता जी जब हो गए सत्तासीन ;
और सुरों में लगे बजाने वे तो अपनी बीन ;
जो वादे कर मांग रहे थे घर घर जाकर वोट ;
सत्ता पाकर भूल गए सब मन में आया खोट ;
सुनकर ताने जनता के वे हो गए थोडा सैड 
फिर धमकाकर बोले हम से ...क्या 
''HAVE  YOU  GONE  MAD  ? ''

जनता ने पूछा नेता जी बिजली क्यों नहीं आती 
वादा चौबीस घंटे का न एक मिनट  टिक पाती;
पीने के पानी की किल्लत नित दिन बढती जाती ;
आपके वादे हवा हो गए शर्म नहीं है आती !
जनता से तारीफें सुनकर अपनी A  TO Z 
फिर धमकाकर बोले हमसे ....क्या 
''HAVE  YOU  GONE  MAD ?  ''

शिखा कौशिक 



शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2012

बी.जे. पी. का आभारी गाँधी परिवार !




बी.जे. पी. का आभारी गाँधी परिवार !


Not obsessed with the post of PM: Rahul GandhiBharatiya Janata Party
बी.जे.पी.है कर रही मुफ्त में प्रचार  ;
होगा आभारी सदा इनका  गांधी परिवार;
वोट मांगने का इन्हें दिखता यही आधार ;
गांधी परिवार पर करो आरोपों की बौछार .

                                   शिखा  कौशिक  

सोमवार, 20 फ़रवरी 2012

''बी.जे.पी.''का ''गाँधी परिवार फोबिया ''

''बी.जे.पी.''का  ''गाँधी परिवार फोबिया ''
google se sabhar 



बी.जे.पी.ले घूमती आरोपों की तलवार ;
रहे निशाने पर सदा क्यों गाँधी-परिवार ?
बेनी और खुर्शीद ने जो चाहा कह डाला ;
बी.जे.पी. ने इसमें भी 'मैडम' का हाथ बताया ;
मनोचिकित्सक ढूंढ सकें तो ढूंढें इनका रोग ;
तब तक बी.जे.पी.करे रामदेव का योग .


                              शिखा कौशिक 

शनिवार, 18 फ़रवरी 2012

जय श्री राम !-सुषमा का गहरा ज्ञान

जय श्री राम !-सुषमा का  गहरा ज्ञान

[google से sabhar ]

नौटंकी से कभी नहीं देती जनता वोट ;
ये कहकर सुषमा  करें कॉंग्रेस पर चोट ;
लेकिन इसके पीछे हैं उनका गहरा ज्ञान ;
बी.जे.पी. है देख चुकी इस सबका परिणाम .
                जय श्री राम !
                                             शिखा कौशिक 



रविवार, 12 फ़रवरी 2012

जंग जीतेगा कौन ?

Indian National CongressBharatiya Janata PartySamajwadi Party


राहुल गाँधी कर रहे जोरदार प्रचार ;
माया करती सभी पर कडवा पलटवार ;
उधर मुलायम सिंह भी करते चोट कठोर;
उमा भारती बता रही सबको काला चोर;
कुछ दिन में खुल जायेगा जनता का लम्बा मौन;
हाथी ,साइकिल ,कमल,हाथ में जंग जीतेगा कौन ?

                               शिखा कौशिक 

मंगलवार, 31 जनवरी 2012

neta ji kya kahte hain !





नेता जी क्या कहते हैं ? 


जिस जनता की खातिर 
हम तिल-तिल कर हैं मरते ,
सरकारी गाड़ी में हम 
दौरे करते फिरते ;
वो जनता जब  देती  ताने 
वो भी सहते हैं ,
नेता जी क्या कहते हैं ?

वोट के बदले नोट हैं देते 
उन्हें पिलाते दारू ,
सत्ता-दूध इसी से मिलता 
जनता गाय दुधारू ;
ये जो रूठे;सपने टूटे 
आंसू बहते हैं ,
नेता जी क्या कहते हैं ?

मीठे-मीठे भाषण देकर 
झूठे करते वादे ;
घोटाले करते रहते 
वैसे हैं सीधे-सादे ;
सत्ता पाकर सत्ता-मद में 
डूबे रहते हैं ;
नेता जी क्या कहते हैं ?

ए. सी. रूम  के भीतर  
नीति  निर्धारित करते 
लूट के जनता का पैसा 
अपने घर में भर लेते ;
जनता जूते मारे तब भी 
हम हँस देते हैं ;
                                                     शिखा कौशिक