चेले और शागिर्द

शुक्रवार, 14 जून 2013

नेता ? का आईना है !

Italian Antique #mirror
नेता ? का आईना  है !

                                    आँखें दिल का आईना  हैं !

                             साहित्य समाज का आईना है !

                                    संतान माता -पिता के संस्कारों का आईना है 


                                  तो ...............................................

                                         भाईयों और बहनों 

                                      नेता जनता का आईना  है !

                                       कोई शक !

शिखा कौशिक 'नूतन '




बुधवार, 12 जून 2013

हिन्दू पार्टी का मुसलमान नेता -एक लघु कथा

News Concept Stock Photo
हिन्दू पार्टी का मुसलमान नेता -एक लघु कथा 
 

टी.वी.साक्षात्कार में   जटिल   प्रश्नों  के  उत्तर देने  के  बाद  साक्षात्कारकर्ता के  इस प्रश्न पर  मिर्जा  साहब  थोडा  अटके जब  उनसे पूछा गया -'' मिर्जा  साहब  गुस्ताखी माफ़ हो ...आप एक  मुसलमान होते हुए एक हिन्दू पार्टी से पिछले बीस साल से जुड़े हुए हैं .पार्टी में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहें हैं ...तब क्या महसूस किया है एक मुसलमान होकर एक हिन्दू पार्टी की विचारधारा से तालमेल बैठाने में ?''  मिर्जा साहब का चेहरा  सख्त  हो गया .वे   गंभीरता   के साथ   बोले   -'' आप बस   ये   समझ   लीजिये   जैसे   ब्याह   होते ही   लड़की   को   विदाई   के समय  बता  दिया  जाता  है कि आज  से इस घर  को  अपना  मत  समझ  लेना  और  ससुराल  में हमेशा उसको अपने चरित्र की शुद्धता का प्रमाण देना पड़ता है ...कुछ ऐसी ही स्थिति है मेरी . मुसलमान बिरादरी मुझे हिन्दू पार्टी में मेरे होने के कारण दिल से नहीं अपनाती और पार्टी के हिन्दू कार्यकर्ता मुसलमान होने के कारण मुझ पर शक करते हैं कि मैं हिन्दू पार्टी में क्यों हूँ ?'' ये कहकर वे चुप हो गए और साक्षात्कारकर्ता ''मिलते हैं ब्रेक के बाद ' कहकर खिसक लिया .

शिखा कौशिक 'नूतन'

रविवार, 9 जून 2013

''आप तो मुसलमान हैं ना -लघु कथा ''

''आप तो मुसलमान हैं ना -लघु कथा ''

शबाना भड़कते हुए बोली -''...पर आप तो मुसलमान हैं ना  ..... आपने क्यों नहीं एतराज़ किया ऐसे जल्लाद को पार्टी की चुनावी  कमान सौपे  जाने पर ...अल्लाह की कसम आपकी अक्ल पर परदे पड़ गए थे क्या ?'' हिन्दू  पार्टी के मुस्लिम महासचिव  साहब  अपनी  सफ़ेद दाढ़ी को सहलाते हुए बोले --'' बेगम इतना गुस्सा सेहत के लिए ठीक नहीं है  . ...ये सियासत की बातें हैं और रही बात मुसलमान होने की तो जान लो उस जल्लाद की नाक कटवाने को ही चुनावी कमान सौप दिए जाने दी है हमने .आप क्या समझती है हमें दर्द नहीं अपने लोगों के  कत्लेआम पर !...आप से भी ज्यादा दर्द है .उस जल्लाद को देखते ही तन-बदन में आग लग जाती है ...ख़ुदा खैर करे इस बार भी पार्टी को पूर्ण  बहुमत मिलने की उम्मीद कम ही है ..अगर इस जल्लाद  की करामातों से हिन्दू वोट मिल गयी तो सत्ता में आते ही मेरा मंत्री पद पक्का है और अगर सत्ता नहीं मिली तो इस जल्लाद का ढोल पिट जायेगा ...नेता की बीवी हो दिल  से नहीं दिमाग से काम लिया करो ...वैसे भी नेता कहाँ हिन्दू-मुसलमान होता है !'' ये कहकर मुस्लिम महासचिव साहब ने जोरदार ठहाका  लगाया और अजान की आवाज पर नमाज पढने के लिए मस्जिद की और चल दिए .''

शिखा कौशिक 'नूतन '

बुधवार, 5 जून 2013

राजनाथ व् जेटली के सिर की बन गई खाज !

NDA MPs Meet President Mukherjee To Seek Intervention On Chinese Incursion
राजनाथ व् जेटली के सिर की बन गई  खाज !

इधर सख्त  मोदी अड़े  उधर विनम्र  शिवराज ,
रमन सिंह चुपचाप ही करते अपने काज ,
आडवानी और सुषमा क्यों मोदी से नाराज़ ?
राजनाथ व् जेटली के सिर की बन गई  खाज !

शिखा कौशिक 'नूतन '

रविवार, 2 जून 2013

आडवाणी दिख रहे नरेन्द्र से नाराज

Shivraj Singh Chouhan 'humble' like Vajpayee, says Advani

आडवाणी दिख रहे नरेन्द्र से नाराज ,
कहते हैं नरेन्द्र से बेहतर है शिवराज ,
राजनीति के पैंतरे गहरे इसके राज़ ,
वैसे  आडवाणी हैं इन सबके सरताज़ ! 

शिखा कौशिक 'नूतन' 

रविवार, 26 मई 2013

क्यूँ चुप हैं कॉंग्रेस को गाली देने वाले ?

Photo

आज क्यों चुप हैं काँग्रेस को पानी पी पी कर कोसने वाले ? विपक्ष के किसी नेता को यदि छींक भी आ जाये तो उसकी साजिश का ठीकरा  काँग्रेस के सिर पर फोड़ने वाले देखो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का खून भाजपाशासित प्रदेश में पानी की तरह बहाया गया है .५६ वर्षों तक देश पर शासन करने व् विकास न करने का आरोप कॉंग्रेस के सिर मढने वालों आज देखो कॉंग्रेसी कार्यकर्ताओं पर हुए इस नक्सली हमले ने साबित कर दिया कि देश के दुश्मन कॉंग्रेस पार्टी को ही देश की तरक्की करने वाली व् अमन-चैन स्थापित करने वाली सबसे बड़ी ताकत मानते  है  अन्यथा ये हमला किसी भी पार्टी पर किया जा सकता था .कॉंग्रेस के कार्यकर्ताओं के खून की एक एक बूँद देश भक्ति को समर्पित   है . ५६ वर्षों तक राज किया है तो कुर्बानियां भी दी हैं .ऐसे हमलों से डरकर भागे नहीं .हौसले  पस्त नहीं हुए .इंदिरा जी की हत्या की गयी हो या राजीव जी की हत्या या ये कायरतापूर्ण नक्सली हमला - हर हमला कॉंग्रेस ने अपने सीने पर झेला .ज़ख्म पर ज़ख्म खाए हैं , खून बहाया है पर कदम पीछे नहीं हटे .देश को हिंसक व् देश द्रोही ताकतों के हाथों में नहीं जाने दिया .जो लोग कॉंग्रेस पार्टी पर निराधार आरोप लगाकर दुष्प्रचार में व्यस्त रहे हैं वो पुन : चिंतन करें व् देश हित में कॉंग्रेस पार्टी के हाथ मजबूत कर देशद्रोहियों के मुंह पर जोरदार मुक्का ठोक दें . नक्सली हमले में शहीद काँग्रेस पार्टी के साहसी कार्यकर्ताओं को पूरे हिंदुस्तान की ओर से शत शत नमन .ईश्वर सभी शहीदों की आत्मा को परम शांति प्रदान करें व् काँग्रेस पार्टी परिवार व शहीदों के परिवारीजन को  यह हादसा झेलने की ताकत प्रदान करे .शहीदों को एक बार फिर से अपने इन शब्दों में नमन -

लगी जब गोलियां गिरने लगा थामा हाथ था ,
तेरी किस्मत बुलंद हिंदुस्तान सारा साथ था !

    जय हिन्द ! जय भारत !
  शिखा कौशिक 'नूतन '

लोकतंत्र के प्रहरीजन मौत के घाट उतारे गए

VC Shukla airlifted and shifted to Gurgaon Medanta Hospital
आज हमारे भारत ने ये काला दिन भी देखा है !
लोकतंत्र के सीने पर आतंक ने चाकू घोंपा है !!

लोकतंत्र के प्रहरीजन मौत के घाट उतारे गए ,
जन-जन में है आक्रोश व्याप्त आंसू अब अंगार भये ,
अमन चैन की राह को आ आतंक ने बरबस रोका है !

गोली बरसा निहत्थों  पर देह उनकी छलनी कर दी ,
हर देशभक्त के सीने में आक्रोश ज्वाला है भर दी ,
एक एक शहीद की कसम हमें न देना अगला मौका है !

शिखा कौशिक 'नूतन'