नेता जी क्या कहते हैं ?
चेले और शागिर्द
मंगलवार, 6 सितंबर 2011
''माया का अरमान ''
''माया का अरमान ''
[dreamstimes से साभार ]
आग लगे विकिलिक्स को ;खोले मेरी पोल ,
सत्ता-रस-आनंद में दिया कटु विष घोल ,
जो सैंडल मंगवाई थी ;भेज के एक विमान ,
उससे उसको पीट दूं ;बस इतना है अरमान .
शिखा कौशिक
[नेता जी क्या कहते हैं ? ]
सोमवार, 5 सितंबर 2011
नेता जी ने खोजा नया अलंकार !
नेता जी ने खोजा नया अलंकार !
[सुलेख .कॉम से साभार ]
'अन्ना के नेतृत्व में हम बढ़ने को तैयार '
नितिन गडकरी ने कहा तो मच गया हाहाकार ;
अरुण जेटली समझाते -समझो मेरे यार ;
इस कथन में छिपा है -''भ्रष्ट -अलंकार''
शिखा कौशिक
[इस पोस्ट पर ''भड़ास '' पर रविकर जी की टिप्पणी आई जो अति सुन्दर है .यहाँ उसे लगा रही हूँ .पढ़िए -
रविकर
said...
वाह!
गडकरी नहीं ये ढोल है |
अन्दर पोलमपोल है |
कांग्रेस को अवसर देता --
पोल रहा अब खोल है |
अन्ना के आन्दोलन में भी
आर एस एस का रोल है |
समय-समय पर अध्यक्ष जी की
जाय जुबाँ यूँ डोल है ||
http;//netajikyakahtehain.blogspot.com
शनिवार, 3 सितंबर 2011
NOT A BAD IDEA LALU JI !
NOT A BAD IDEA LALU JI !
मीरा ने करवाए दी मेरी निद्रा
भंग ;
यूँ भी बैठ के सोने से हो जाता हूँ तंग ,
लेकर पटना से आऊंगा अबके अपने संग ,
संसद में बिछ्वाऊंगा बढ़िया एक पलंग !
शिखा कौशिक
[नेता जी क्या कहते हैं ? ]
गुरुवार, 1 सितंबर 2011
मानवता पर इल्जाम -नेता जी की राय !
मानवता पर इल्जाम -नेता जी की राय !
टिवटर पर लिखा गजब;उठा हुआ तूफ़ान ,
चिंगारी को आग बनाना मीडिया का है काम,
हत्यारे फांसी चढ़ें ; हो उनका काम तमाम ,
इन पर दया दिखाना है मानवता पर इल्जाम.
शिखा कौशिक
[नेता जी क्या कहते हैं ? ]
मंगलवार, 30 अगस्त 2011
नेता जी की ओर से ''ईद मुबारक ''
नेता जी की ओर से ''ईद मुबारक ''
ओम पुरी व् किरण ने किया बदनाम है नाहक ,
नेताओ के विरुद्ध ये करते प्रचार भयानक ,
नेता-जनता मिलन ही ; है देश-विकास सहायक ,
छोडो ये सब बात अब ;पहले हो 'ईद मुबारक'
शिखा कौशिक
[नेता जी क्या कहते हैं ? ]
रविवार, 28 अगस्त 2011
ANNA WHY DID YOU BREAK OUR HEART-NETA JI ASKED HIM !
ANNA WHY DID YOU BREAK OUR HEART-NETA JI ASKED HIM !
अन्ना ने तो तोड़ दिया अब अपना उपवास,
लेकिन हम नेताओं का पत्ता कर दिया साफ़ ;
मुंह छिपाते फिर रहे ;आती नहीं है साँस;
सारी जनता उड़ा रही हम सबका उपहास .
शिखा कौशिक
http://netajikyakahtehain.blogspot.com
रविवार, 21 अगस्त 2011
नेता जी की अपील ''शोर मत मचाओ ''
नेता जी की अपील ''शोर मत मचाओ ''
[
yahoo न्यूज़ से साभार
]
ना डंडे से डरते हैं , न बारिश से डरते हैं,
''अन्ना'' के समर्थक शोर बहुत करते हैं,
ये सुनकर मैंने तो कानों पर रख लिए हाथ हैं
''अन्ना तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं''
शिखा कौशिक
http://netajikyakahtehain.blogspot.com
नई पोस्ट
पुराने पोस्ट
मुख्यपृष्ठ
सदस्यता लें
संदेश (Atom)