चेले और शागिर्द

politics लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
politics लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 17 सितंबर 2012

मोदी ने मढ़ दिया राहुल के सिर पर दोष


   मोदी ने  मढ़ दिया राहुल के  सिर पर  दोष
            Download ...

दिग्गी-अल्वी ने हरे मोदी मन के मोद ,
'क्षेत्रीय  नेता कहा ' आया मोदी  को  क्रोध  ,
राष्ट्रीय बनने का  मिल न पाया सम्मान ,
मोदी  को  चुभता  रहा  अन्दर  से  ये  अपमान  ,
बीजेपी  की  अंतर्कलह  पर  मोदी  को  है  रोष  ,
पर  विचलित  हो  मढ़ दिया राहुल के  सिर पर  दोष  !!
                                            शिखा कौशिक   

गुरुवार, 23 अगस्त 2012

'' राहुल को लाना होगा अपनी कार्यशैली में बड़ा अंतर ''



यह  स्वागत  योग्य  है  कि श्री  राहुल गाँधी भारतीय राजनीति में एक बड़ी भूमिका के लिए तैयार हैं किन्तु बड़ी भूमिका के साथ  साथ उन्हें  अपनी  कार्य  शैली  में भी  बड़ा  अंतर  लाना  होगा  .पिछले  दिनों  श्री सलमान  खुर्शीद  द्वारा की गयी टिप्पणी को भी सकारात्मक  नज़रिए  से देखा जाना चाहिए .राहुल को अब जुगनू की भांति नहीं सूर्य की भांति चमकना होगा .उन्हें जनता के समक्ष निरंतर उपस्थित रहना होगा .यूं.पी. के चुनाव के बाद एक माह तक गायब रहना जनता में यह सन्देश प्रेषित करता है कि-'हमारा नेता गंभीरता के साथ हमारी समस्याओं के प्रति जागरूक नहीं है' -


'जुगनू नहीं तू आफ़ताब बन चमकना सीख 
करनी है सियासत तो कुछ दांव-पेंच सीख '

                                         राहुल जी को अपने व् अपने परिवार के खिलाफ लगाये जाने वाले आरोपों का भी खुलकर विरोध करना होगा क्योंकि उनकी चुप्पी को इस रूप में प्रसारित किया जाता है कि 'यदि ये आरोप निराधार हैं तो राहुल व् गाँधी परिवार इनका विरोध क्यों नहीं करता '-

       दुश्मन  लगाना चाह रहा दामन पर तेरे दाग 
          मायूस हो यूं चुप न बैठ पुरजोर आज चीख '

                                                      देश कि सभी प्रधान  समस्याओं पर अपने नज़रिए से राहुल जी को चाहिए कि वे जनता को अवगत कराते रहे  .ये न हो कि --भट्टा परसौल पर तो आप अपना विरोध दर्ज कराये पर दिल्ली पुलिस द्वारा रामलीला मैदान में आम जनता पर मध्य रात्रि में किये गए अत्याचार पर कुछ न कहें .आपको महगाई जैसे मुदों पर अपनी राय से जनता को अवगत कराना चाहिए ताकि जनता में यह सन्देश जाये कि 'हमारा प्रिय नेता हमारी समस्याओं के प्रति संवेदनशील है '-


'तू वतनपरस्त है  कर मुल्क़ की ख़िदमत 
मुफ़लिसी पर चोट कर ना मांगें कोई भीख '

                

   राहुल जी को यह भी ध्यान रखना होगा कि 'वे एक राष्ट्रीय नेता हैं '.किसी भी प्रदेश के चुनावों में उन्हें स्वयं को झोंक देने की जरूरत  नहीं है .उनका काम है राज्य के पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करना ,अनुशासित करना .उत्तर प्रदेश के हाल में हुए चुनावों में राहुल जी ने तो अपनी सारी ताकत झोक दी और प्रदेश के पार्टी नेता हाथ पर हाथ रखकर बैठे रहे जिसके कारण राहुल जी की छवि को धूमिल करने का कुत्सित प्रयास किया गया -

              '  मासूम  रियाई की मक्कारियों से बच 
                   कई खा  चुके हैं धोखा इसकी गवाह तारीख़ '

                                     राहुल जी को अपने आस पास चापलूसों,चाटुखोरों के जमावडे को भी रोकना होगा .उन्हें जनता के सीधे संपर्क में रहना होगा तभी आने वाले कल में वे पूरे भारत को कुशल नेतृत्व देने में सक्षम हो पायेंगें -
'अपने में ला सिफत सिफलों  को दूर रख 
तेरी फ़िरासत देखकर दुश्मन भी जाये रीझ '
                                               शिखा कौशिक 


मंगलवार, 21 अगस्त 2012

गद्दी दी है गद्दारी की छूट नहीं

गद्दी  दी  है गद्दारी  की  छूट  नहीं 

जनता  सच  कहती  है इसमें  झूठ  नहीं है ;
गद्दी  दी  है गद्दारी  की  छूट  नहीं .

ठीक  है तुम  संसद  में  बैठो  हम  सड़कों  पर ;
हरा  भरा  जनतंत्र  है सूखा  ठूठ  नहीं है .

हिन्दू - मुस्लिम - सिख- इसाई  में मत  बांटो  ;
हिन्दुस्तानी  हैं  हममे  कोई  फूट  नहीं है .

भ्रष्टाचारी  जो है उसको फांसी दे  दो  ;
जनता का  है पैसा  कोई लूट  नहीं है .

लगा  लाल  बत्ती  न  हम पर  रौब  जमाओं  ;
नेता  जनता का सेवक  देवदूत  नहीं है .
 
                          शिखा  कौशिक  

शनिवार, 18 अगस्त 2012

''राजनीति का नया नाम -कोयला-खान ''



''राजनीति का नया नाम -कोयला-खान ''


सत्ता मद में डूबकर करते देश  नीलाम ,
नए नए घोटालो  को देते  रहते अंजाम ,
राजनीति को मिल गया एक नया है नाम   ,
थी काजल की कोठरी अब हुई कोयला-खान .
                     शिखा कौशिक 

बुधवार, 8 अगस्त 2012

**बाबा भाग न जाना !

**बाबा  भाग  न  जाना  !
[सन्दर्भ - गुरुवार से रामलीला मैदान में योग गुरु बाबा रामदेव एक बार फिर आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं ]
BABA RAMDEV 

हुआ रात  में  फिर  अगर  पुलिस  का अत्याचार  ,
धर स्त्री  का रूप तुम  मत हो जाना फरार ,
आगे बढ़  कर  झेलना सत्ता  का हर वार ,
योगगुरु नेतृत्व का तब है तुम को अधिकार .

                              शिखा कौशिक 

रविवार, 5 अगस्त 2012

आडवानी की ख्वाहिश !!!


आडवानी की ख्वाहिश !!!

दिल में ये कसक रही पी.एम्.न बन सका कभी ,
'ये हताशा है मेरी'  निकलेगी आज और अभी ,
नाम मेरा छोड़कर मोदी का ले रहे सभी ,
'हार जाये भाजपा' रखता हूँ ख्वाहिश तभी .
                                        शिखा कौशिक 

मंगलवार, 31 जुलाई 2012

अन्ना टीम को और नहीं कुछ काम !!


अन्ना टीम को और नहीं कुछ काम !!
उत्तरी ग्रिड जब फेल हुआ जन जन  था परेशान ,
अन्ना टीम ने दिया इसको साजिश का नाम  ,
कर लो तुम सरकार को मनचाहा बदनाम ,
और नहीं तुमको रहा  शायद  अब कुछ काम  .
                            शिखा कौशिक  

गुरुवार, 26 जुलाई 2012

कोर्ट में करो गुनाह स्वीकार 'मोदी'

कोर्ट में करो गुनाह स्वीकार 'मोदी' 




''फाँसी पर लटका दो अगर मैं हूँ गुनाहगार ''
यह कहकर 'मोदी'  करें कॉग्रेस  पर प्रहार .

अब ऐसे प्रहार से किसका होगा उपकार ?
क्या फिर से बस पाएंगे उजड़े घर-परिवार ?

दंगों में रौंदी गयी जिनकी अस्मत कई बार ,
क्या लौटा  तुम पाओगे हे !पापी ...मक्कार ?


खूब किया गुजरात में दहशत का प्रसार ;
मानवता को कर  दिया तुमने शर्मसार .

रहबर गर रहजन  बने उसको है धिक्कार ;
करना है तो कोर्ट में करो गुनाह स्वीकार !

                                                  शिखा कौशिक 
                [नेता जी क्या कहते हैं  ]


गुरुवार, 19 जुलाई 2012

बाबा रामदेव की अक्ल पर पत्थर ?

baba-ramdev


राजनीति  बड़ी कुटिल जगह ;पत्थर खाने पड़ते हैं ,
आप  को लग गए दो चार ;ऐसे क्यों बिगड़ते हैं ?
हर हमले में शामिल गाँधी परिवार को करते हैं ,
अक्ल पे पत्थर पड़ना शायद इसको ही तो कहते हैं .
                              शिखा कौशिक 

शनिवार, 14 जुलाई 2012

आया बुलावा -''आओ कलमाड़ी''


आया बुलावा -''आओ  कलमाड़ी''


लन्दन से आया बुलावा -''आओ  कलमाड़ी'' ;
भ्रष्टाचार के खेल  में तुम हो बड़े खिलाडी  ,
कैसे चलती है  भ्रष्टाचार की गाड़ी ?
बतला तो दाढ़ी में तिनका या तिनके में दाढ़ी !!



मंगलवार, 10 जुलाई 2012

मैं हूँ बागी संगमा ....


मैं हूँ बागी संगमा ....

विदेशी मूल के मुद्दे पर कॉंग्रेस से  गया था भाग ;
फिर जुड़ा 'यू.पी.ए' से  ...जिसकी सोनिया सरताज ,
पुत्री को मंत्री बना ....भोगा  सत्ता राज ,
राष्ट्रपति पद के लिए फिर जली ह्रदय में आग ;
छोड़ पार्टी  अपनी  किया नया आगाज़ ,
'वोट मुझे देना सभी 'सुन आत्मा की  आवाज़  ,
वैसे मेरी आत्मा  मुझे छोड़ चुकी है आज ,
मैं हूँ बागी संगमा ..मुझे क्या नैतिकता से काज?
                       शिखा कौशिक 

बुधवार, 13 जून 2012

'बाबा ' तुमने स्वयं आज है भ्रष्टाचार किया .

राम पुर तिराहा हो या हो राम भक्त ;



छोड़ मुलायमपन नेता जी हो गए थे सख्त ;


ऐसे राम विरोधी से मिल गरल हमें है दिया ,


'बाबा ' तुमने स्वयं आज है भ्रष्टाचार किया .


 
 
                                   शिखा कौशिक

बुधवार, 6 जून 2012

डिम्पल-सभी दलों की भाभी ?

डिम्पल-सभी दलों की भाभी ?
 
 
 राजनीति एक   कोठरी  ;नेता  रखते  चाबी   ;
स्व  हित में  दायें   बाएं  ;जैसे चाहे  घुमा  दी   ;
भोली   जनता   क्या   जाने   वो है  सीधी-सादी     ;
डिम्पल कैसे बन गयी  सभी   दलों की  भाभी  !
                shikha  kaushik  

मंगलवार, 5 जून 2012

नितिन को 'राजयोग' की प्यास

झुक कर मांग रहे बाबा से   नितिन वही वरदान  ;
जिसकी  खातिर  छोड़ा  बाबा  ने  स्वयं  योग  व् ध्यान  ;
योगासन  की नहीं  नितिन  को  ''राजयोग ' की प्यास  ;
वो वर  कैसे  दे   बाबा  जो खुद  नहीं  उनके  पास !

                  शिखा कौशिक

शुक्रवार, 11 मई 2012

काला धन न सफ़ेद हुआ बाबा के बाल सफ़ेद !


[ अमर  उजाला  दैनिक 11 मई  2012 पेज  11 ]
  काला  धन  न  सफ़ेद हुआ  बाबा  के  बाल सफ़ेद  !


राजनीति की कोठरी   में  छिपे हुए हैं भेद ,
ऐसी छलनी में क्या छने जिसके हो छोटे  छेद ,
काले  धन को लेकर बाबा को है बड़ा खेद  ;
इस चक्कर  में हो  गए  उनके  बाल  सफ़ेद  .

                              शिखा  कौशिक 

सोमवार, 12 मार्च 2012

''प्रिय उमा तुम रहना जिंदाबाद !''


 ''प्रिय  उमा तुम रहना   जिंदाबाद  !''

    Uma Bharti   Uma BhartiUma Bharti - Profile, Biography, Fan Club, Movies, Images, Videos ...
[GOOGLE SE SABHAR ]


सोच  समझ  कर  करो प्रण  ;आगे  से  रखना  याद  ,
माँ  गंगे  !  का प्रिय  उमा  ..तुमको  है  आशीर्वाद   ,
जोड़ -तोड़  का प्रश्न ख़त्म  पोल रिजल्ट  के  बाद    ,
जब एस.पी.को मिल गया बहुमत   का प्रसाद ,
पूर्ण ह्रदय से करो उमा ; जनता    का धन्यवाद   ,
नहीं   कूदना  गंगा में ;तुम रहना   जिंदाबाद  !


                                       शिखा  कौशिक  

रविवार, 26 फ़रवरी 2012

एक रहस्य-सोनिया-RSS

एक रहस्य-सोनिया-RSS

SONIA-GANDHI.jpg
गूगल से साभार 


छिपा रही क्यों सोनिया  टैक्स ; बीमारी; धर्म;
RSS  है  कर  रही इस  बात  पर  मंथन ; 
''एक रहस्य सोनिया ''   ''एक है RSS ''
इन दोनों के बीच में जनता न जाये फंस .


                                     शिखा कौशिक 

सोमवार, 20 फ़रवरी 2012

''बी.जे.पी.''का ''गाँधी परिवार फोबिया ''

''बी.जे.पी.''का  ''गाँधी परिवार फोबिया ''
google se sabhar 



बी.जे.पी.ले घूमती आरोपों की तलवार ;
रहे निशाने पर सदा क्यों गाँधी-परिवार ?
बेनी और खुर्शीद ने जो चाहा कह डाला ;
बी.जे.पी. ने इसमें भी 'मैडम' का हाथ बताया ;
मनोचिकित्सक ढूंढ सकें तो ढूंढें इनका रोग ;
तब तक बी.जे.पी.करे रामदेव का योग .


                              शिखा कौशिक 

रविवार, 11 दिसंबर 2011

नेता जी का हिसाब -किताब लोकपाल पर

नेता जी का हिसाब -किताब लोकपाल पर 



सरकार + लोकपाल बिल = अन्ना टीम खिलाफ 


अन्ना टीम + जन लोकपाल बिल =भ्रष्टाचार साफ़ 


अन्ना + उपवास =जनता का विश्वास 


अन्ना टीम + जनता =जन लोकपाल बिल पास


                                                  शिखा कौशिक 
                    [नेता जी क्या कहते हैं ? ]

रविवार, 27 नवंबर 2011

सपने में हाथी दिखे ,इसका फल समझाएं ?

[राहुल, कांग्रेस को सपने में खदेड़ता है हाथी : मायावती]



[google se sabhar ]
सपने में हाथी दिखे ,इसका  फल समझाएं  ,
पंडित जी हँसकर कहें -पहले यह बतलाएं 
कौन पहर देखा उसे? कैसी उसकी चाल ?
गर वो था बी.एस .पी. का तो आगे कौन हवाल ?
                            शिखा कौशिक