चेले और शागिर्द

politician लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
politician लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 17 सितंबर 2012

जय हो नेताओं की ''ये सरकार चलाते हैं ''

65th Independence Day celebration
मनमोहन  सिंह  मौन  अपनाते  हैं ,
शिंदे  अभिव्यक्ति की हदें पार कर जाते  हैं ,,
सुषमा  जेटली  राजनीति  चमकाते  हैं , 
ममता  मुलायम दिन रात धमकाते  हैं ,
और  इधर यूं.पी. .में अखिलेश व्यर्थ में मुस्कुराते हैं,
महाराष्ट्र में राज द्वेष  फैलाते हैं ,
गुजरात में मोदी जनता को लुभाते हैं 
जय  हो नेताओं की ''ये सरकार चलाते   हैं ''
इनके भरोसे देश छोड़  हम चैन से सो जाते हैं !!!

बुधवार, 12 सितंबर 2012

राहुल पर प्रहार -ब्रिटिश मीडिया ! तुझको है धिक्कार !

 The Economist

राहुल  पर प्रहार -ब्रिटिश मीडिया ! तुझको है धिक्कार !

राहुल  पर प्रहार -ब्रिटिश मीडिया ! तुझको है धिक्कार!

'इकोनोमिस्ट' कर  रही  राहुल  पर प्रहार  ,
'राहुल एक समस्या'  कह करती  दुष्प्रचार  '
भारतीय जन नेता पर लांछन  की  बौछार  ,
कुटिल  ब्रिटिश  ओ मीडिया !तुझको है धिक्कार , 
भारतीय अब सजग हो ये वही  ब्रिटिश संस्कार ,
'फूट डाल कर राज करो' था जिनका हथियार .

                                   shikha kaushik 

मंगलवार, 11 सितंबर 2012

तू भत्ता-भात खा मस्त हो मै भोगूं सत्ता-सुख !


तू भत्ता-भात खा मस्त हो 
  मै  भोगूं सत्ता-सुख  ! 

  


''यू. पी.'' ''सी एम्'' ने चला देखो तुरुप का पत्ता ,
बेरोजगारों को दिया  बेरोजगारी भत्ता ,
भत्ता-भात खा मस्त हो क्या काम की चिंता 
पांच साल आराम से मै भी भोगूं सत्ता .
                                                 शिखा कौशिक 

गुरुवार, 15 मार्च 2012

भाई ''विशेष'' पहले तिजोरी तो देख आओ !

भाई ''विशेष'' पहले तिजोरी तो देख आओ  !

 


बेरोजगारों  को  भत्ता  दिया  जायेगा  ;
30 हजार  मुस्लिम  लड़कियों  को  दिया  जायेगा  ,
लैपटौप   -टैबलेट  भी  दिया  जायेगा  ;
भाई ''विशेष'' पहले तिजोरी तो देख आओ 
माया ने छोड़ा  होगा तभी कुछ मिल पायेगा  ! 
                                            शिखा कौशिक 

मंगलवार, 13 मार्च 2012

नेता जी का ख़्वाब बेटे ने तोड़ दिया !

नेता जी का ख़्वाब बेटे ने तोड़ दिया !

Picture of Taj Mahal, Agra, India 

[google से साभार ]
एक शहंशाह ने ताजमहल बनवाया था;
कैद कर बेटे ने दूर से दिखाया था ,
आज ''विशेष'' बने बेटे ने तोड़ दिया 
पांच साल  नेताजी ने जो ख़्वाब  सजाया था .


                       शिखा कौशिक 


शुक्रवार, 9 मार्च 2012

राम बने अखिलेश !

राम बने  अखिलेश !





कलियुग त्रेता है  भया ; राम बने  अखिलेश ,
पिता मुलायम ने धरा आज है दशरथ भेष ,
पुत्र -धर्म पालन करें  ; पद  का  मोह न  लेश ,
इसीलिए  अखिलेश बने यूं.पी.में विशेष .
                             शिखा कौशिक 

शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2012

बी.जे. पी. का आभारी गाँधी परिवार !




बी.जे. पी. का आभारी गाँधी परिवार !


Not obsessed with the post of PM: Rahul GandhiBharatiya Janata Party
बी.जे.पी.है कर रही मुफ्त में प्रचार  ;
होगा आभारी सदा इनका  गांधी परिवार;
वोट मांगने का इन्हें दिखता यही आधार ;
गांधी परिवार पर करो आरोपों की बौछार .

                                   शिखा  कौशिक  

बुधवार, 14 दिसंबर 2011

जागो नेताओं जरा मत होने दो अपमान

lalu-prasad.jpg


करवाना अब चाह रहे अन्ना तो  विद्रोह 
लालू लेकर आये हैं उनके मन की टोह
''संसद में गुंडे बैठे ''अन्ना कैसे कहते ?
चुप रहकर सारे नेता ये सब कुछ क्यों सहते ?
संसद में आना नहीं ''अनशन'' जैसा आसान
जागो नेताओं जरा मत होने दो अपमान  .

                                 शिखा कौशिक 
 



रविवार, 27 नवंबर 2011

शरारती छात्र राहुल -मैडम माया नाराज !

शरारती छात्र राहुल -मैडम माया नाराज !

Chief Minister of the state of Uttar Pradesh, Mayawati addresses the ...
मैडम माया कर रही राहुल की कान खिचाई ;
संसद क्लास बंक करी ,मैडम को नहीं भायी;
प्रश्नोत्तर सब छोड़कर ,राहुल करता नौटंकी;
माया के स्कूल की बज गयी छुट्टी की घंटी .
                                              शिखा कौशिक 

रविवार, 20 नवंबर 2011

दो बेचारे !


दो बेचारे !


पहला   पी .एम् . बनकर  पछता  रहा  ;
दुसरे   को  पी .एम् . न  बनने  का  गम  खा  रहा  ;
दूसरे  को  पहले  पर  ''दया  '' आ  रही  
और  हम  को दोनों पर  रोना  आ  रहा  .
                                               शिखा कौशिक 
                       [नेता जी क्या कहते हैं ]

सोमवार, 5 सितंबर 2011

नेता जी ने खोजा नया अलंकार !


Nitin Gadkari, Arun Jaitley Pictures & Photos

[सुलेख .कॉम से साभार ]

'अन्ना के नेतृत्व में  हम  बढ़ने को तैयार '
नितिन गडकरी ने कहा तो मच गया हाहाकार ;
अरुण जेटली समझाते -समझो मेरे यार ;
इस  कथन में छिपा है -''भ्रष्ट -अलंकार''

                              शिखा कौशिक 
[इस पोस्ट पर ''भड़ास '' पर रविकर जी की  टिप्पणी आई जो अति सुन्दर है .यहाँ उसे लगा रही हूँ .पढ़िए -
Blogger रविकर said...

वाह!

गडकरी नहीं ये ढोल है |
अन्दर पोलमपोल है |

कांग्रेस को अवसर देता --
पोल रहा अब खोल है |

अन्ना के आन्दोलन में भी
आर एस एस का रोल है |

समय-समय पर अध्यक्ष जी की
जाय जुबाँ यूँ डोल है ||

शनिवार, 3 सितंबर 2011

NOT A BAD IDEA LALU JI !




मीरा  ने करवाए दी मेरी निद्रा भंग ; 
यूँ भी बैठ के सोने से हो जाता हूँ तंग ,
लेकर पटना से आऊंगा अबके अपने संग ,
संसद में बिछ्वाऊंगा बढ़िया एक पलंग !
शिखा कौशिक 


मंगलवार, 30 अगस्त 2011

नेता जी की ओर से ''ईद मुबारक ''



ओम पुरी व् किरण ने किया बदनाम है नाहक ,
नेताओ के विरुद्ध ये करते प्रचार भयानक ,
नेता-जनता मिलन ही ; है देश-विकास सहायक ,
छोडो  ये सब बात अब ;पहले हो 'ईद मुबारक'



रविवार, 28 अगस्त 2011

ANNA WHY DID YOU BREAK OUR HEART-NETA JI ASKED HIM !

 

ANNA WHY DID YOU BREAK OUR HEART-NETA JI ASKED HIM !

अन्ना  ने तो तोड़ दिया अब अपना उपवास,
लेकिन  हम नेताओं का पत्ता  कर  दिया साफ़ ;
मुंह  छिपाते  फिर  रहे ;आती नहीं है  साँस;
सारी  जनता उड़ा  रही हम सबका उपहास .


                                       शिखा कौशिक 
               http://netajikyakahtehain.blogspot.com

गुरुवार, 18 अगस्त 2011

सत्ता विहीन नेता जी का अन्ना को समर्थन !


भूल न जाना अन्ना तुम अपना कारावास ,
पंद्रह दिन गर्दन दबा; भ्रष्टों की रोको साँस ,
मैं भी साथ तुम्हारे हूँ; कर लो अब विश्वास ,
सच का देता साथ मैं; सत्ता न हो जब पास .

                           शिखा kaushik 

रविवार, 14 अगस्त 2011

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें !

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें !

भाइयो और बहनों -आज का दिन यादगार है ,
आजादी मिली  थी हमें ;ये राष्ट्रीय त्यौहार है,
हर साल की भांति हमारे भाषण का यही सार  है,
कुछ हो चुके हैं और कुछ घोटाले होने को तैयार हैं.
जय भ्रष्ट सरकार  की !
शिखा कौशिक 


मंगलवार, 2 अगस्त 2011

मानसून सत्र !

मानसून  सत्र !
संसद में घिर आयें हैं टकराव के बादल
सुन विपक्ष का गर्जन  ,सत्ता  रही दहल 
बनकर  'सुषमा' दामिनी कड़क -कड़क कर  बोले  
बिना मुंडाएं पड़  गए मनमोहन के सिर ओले .
                         शिखा कौशिक 

शनिवार, 30 जुलाई 2011

ठंड रख कलमाड़ी !

ठंड रख कलमाड़ी !
Suresh Kalmadi by cricfan
अदालत  ने पूछे ये कैसे सवाल ?
गलते-गलते रह गयी मेरी काली दाल,
कैसे जान गए वे मेरी तिनको वाली दाढ़ी ?
मन को समझाना होगा !ठंड रख कलमाड़ी .
                     शिखा कौशिक

गुरुवार, 28 जुलाई 2011

पाक हिना का रंग !

पाक  हिना का रंग   !
Hina Rabbani Kher
हिंद-पाक वार्ता  आशा नयी जगाती है ;
भाइयों के बीच आई दूरियां मिटाती  है ;
''कृष्ण ''की बंसी  सदा से प्रेम राग गाती है ;
देखते हैं  पाक हिना  कैसा रंग दिखाती है ?
      
                        शिखा कौशिक




मंगलवार, 26 जुलाई 2011

राजा जी क्या कहते हैं ?

राजा जी क्या कहते हैं ?

सरकारी  नीति का मैं करता रहा हूँ पालन
सन ९३ से यही करते रहें हैं शौरी-मारन
मेरी नीति से मिली मोबाईल की सस्ती दर 
अब रिक्शावाला तक मोबाईल रखता घर 
अगर स्पेक्ट्रम घोटाले में मेरा है कोई दोष 
तब पी.em. और चिदंबरम कैसे हैं निर्दोष ? 
                
                              शिखा कौशिक