नेता जी क्या कहते हैं ?
चेले और शागिर्द
शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2011
नेता जी की शुभ-दीपावली !
नेता जी की शुभ-दीपावली !
कितनी खुशियाँ लेकर आया दीवाली त्यौहार
अन्ना-टीम करने लगी एक दूजे पर प्रहार
संकट के दिन सब कटे ;आने लगी बहार
मुझाये नेता- ह्रदयों पर खुशियों की हुई फुहार .
शिखा कौशिक
[नेता जी क्या कहते हैं ? ]
बुधवार, 19 अक्टूबर 2011
लोकतंत्र की हार !
लोकतंत्र की हार !
लखनऊ में अरविन्द पर चप्पल का प्रहार ;
साजिश का एक रूप है या गुस्से का इजहार;
करने वाले कर रहे इस पर बड़ा विचार ;
नेता जी की राय में -ये लोकतंत्र की हार !
शिखा कौशिक
[नेता जी क्या कहते हैं ?]
मंगलवार, 18 अक्टूबर 2011
मतभेदों की गाँठ
मतभेदों की गाँठ
एक हफ्ते को हो गए अन्ना तो हैं
मौन ;
भूषन अन्दर-बाहर हों -निर्णय लेगा कौन ?
भ्रष्टाचार मिटाने को जो लोग चले थे साथ ;
उनके ही दिल में पड़ी लो मतभेदों की गाँठ .
शिखा कौशिक
[नेता जी क्या कहते हैं ? ]
मंगलवार, 6 सितंबर 2011
''माया का अरमान ''
''माया का अरमान ''
[dreamstimes से साभार ]
आग लगे विकिलिक्स को ;खोले मेरी पोल ,
सत्ता-रस-आनंद में दिया कटु विष घोल ,
जो सैंडल मंगवाई थी ;भेज के एक विमान ,
उससे उसको पीट दूं ;बस इतना है अरमान .
शिखा कौशिक
[नेता जी क्या कहते हैं ? ]
सोमवार, 5 सितंबर 2011
नेता जी ने खोजा नया अलंकार !
नेता जी ने खोजा नया अलंकार !
[सुलेख .कॉम से साभार ]
'अन्ना के नेतृत्व में हम बढ़ने को तैयार '
नितिन गडकरी ने कहा तो मच गया हाहाकार ;
अरुण जेटली समझाते -समझो मेरे यार ;
इस कथन में छिपा है -''भ्रष्ट -अलंकार''
शिखा कौशिक
[इस पोस्ट पर ''भड़ास '' पर रविकर जी की टिप्पणी आई जो अति सुन्दर है .यहाँ उसे लगा रही हूँ .पढ़िए -
रविकर
said...
वाह!
गडकरी नहीं ये ढोल है |
अन्दर पोलमपोल है |
कांग्रेस को अवसर देता --
पोल रहा अब खोल है |
अन्ना के आन्दोलन में भी
आर एस एस का रोल है |
समय-समय पर अध्यक्ष जी की
जाय जुबाँ यूँ डोल है ||
http;//netajikyakahtehain.blogspot.com
शनिवार, 3 सितंबर 2011
NOT A BAD IDEA LALU JI !
NOT A BAD IDEA LALU JI !
मीरा ने करवाए दी मेरी निद्रा
भंग ;
यूँ भी बैठ के सोने से हो जाता हूँ तंग ,
लेकर पटना से आऊंगा अबके अपने संग ,
संसद में बिछ्वाऊंगा बढ़िया एक पलंग !
शिखा कौशिक
[नेता जी क्या कहते हैं ? ]
गुरुवार, 1 सितंबर 2011
मानवता पर इल्जाम -नेता जी की राय !
मानवता पर इल्जाम -नेता जी की राय !
टिवटर पर लिखा गजब;उठा हुआ तूफ़ान ,
चिंगारी को आग बनाना मीडिया का है काम,
हत्यारे फांसी चढ़ें ; हो उनका काम तमाम ,
इन पर दया दिखाना है मानवता पर इल्जाम.
शिखा कौशिक
[नेता जी क्या कहते हैं ? ]
नई पोस्ट
पुराने पोस्ट
मुख्यपृष्ठ
सदस्यता लें
संदेश (Atom)