नेता जी क्या कहते हैं ?
चेले और शागिर्द
शुक्रवार, 10 जून 2011
नेता जी का बाबा को सबक
नेता जी का बाबा को सबक
योगगुरु तुम में नहीं नेताओं के गुण ,
बतलाता हूँ मैं तुम्हे ध्यान से लेना सुन ,
हम भी रखते हैं सदा बाहुबल बड़ा भारी ,
करते सब चुपचाप हैं सीखो हम से मक्कारी .
शिखा कौशिक
http://netajikyakahtehain .blogspot.com
गुरुवार, 9 जून 2011
उमा से पार्टी की आस
उमा से पार्टी की आस
हैं चुनाव अब पास तो शुरू हुए प्रयास ;
हुआ खत्म अब उमा का वर्षों का संन्यास ;
मंजिल उनकी ''भाजपा'';यही किनारा खास ,
यू.पी. में अब जीत की करे पार्टी आस .
शिखा कौशिक
http://netajikyakahtehain.blogspot.com
बुधवार, 8 जून 2011
नेता जी रहे नाच
नेता जी रहे नाच
राजघाट पर हो रहा लोकतंत्र का राज ;
जनता ताली बजा रही नाचें सुषमा स्वराज ;
अब तक प्रजा नचाने का नेता करते थे काज ,
जनता क्यों नाराज है जब नेता नाचे आज ?
शिखा कौशिक
http://netajikyakahtehain.blogspot.com
सोमवार, 6 जून 2011
बाबा के प्रति नेता जी की सद्भावना !
बाबा के प्रति नेता जी की सद्भावना !
'गूगल से साभार ''
बाबा तुम अब तप करो ,रहो हरि के द्वार ,
पंद्रह दिन मत आना दिल्ली के दरबार ,
योग गुरु फिर शुरू करो अपना योगाचार ,
नेताओं पर छोड़ दो देश का भ्रष्टाचार .
शिखा कौशिक
http://netajikyakahtehain.blogspot.com
रविवार, 5 जून 2011
नेता जी की बाबा को सलाह !
नेता जी की बाबा को सलाह !
बाबा जिद अब छोड़ दो ;अच्छी नहीं है बात ,
धन को काला मत कहो ;ये सतरंगी सौगात ,
राजनीति शतरंज पर तुम्हें दे देंगे हम मात ,
नेताओं की पॉलिसी करो विश्वासों से घात.
शिखा कौशिक
http://netajikyakahtehain.blogspot.com
शनिवार, 4 जून 2011
नेता जी का बाबा से सवाल !
नेता जी का बाबा से सवाल !
बाबा अब सिखला रहे आसन का नया रूप ,
रखो तुम आँखें खुली ;मत बनो कूप-मंडूक ,
हम पर क्यों हैं कर रहे बाबा अत्याचार ?
नेता भ्रष्ट न हो अगर फिर काहे की सरकार !
शिखा कौशिक
http://netajikyakahtehain.blogspot.com
गुरुवार, 2 जून 2011
राजनीति में ''योग''
राजनीति में ''योग''
सत्ता सुख मैं पा रहा ,प्रबल है राजयोग ,
आठ ग्रह बलवान हैं ,सुन्दर सब संजोग ,
पर राहू यह रामदेव ;सिर पर हुआ सवार ,
राजनीति में ''योग'' से क्या मिटेगा भ्रष्टाचार !
शिखा कौशिक
http://netajikyakahtehain.blogspot.com
नई पोस्ट
पुराने पोस्ट
मुख्यपृष्ठ
सदस्यता लें
संदेश (Atom)