चेले और शागिर्द

song corruption -shikha kaushik लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
song corruption -shikha kaushik लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 6 अप्रैल 2012

...व्हाट्स गोइंग ऑन ? [नेता जी क्या कहते हैं ?]






करप्शन  मिटाने  को  जो  आते  हैं आगे  
वे  भी  तो पैसे  के पीछे  हैं भागे  
पैसा  लुभाता  है ...सबको  नाचता  है 
इसकी कशिश ऐसी  मन  डोल  जाता  है 
लेने   न   देता   है पल   भर का चैन 
व्हाट'स  गोइंग ऑन  मैन  ....व्हाट्स  गोइंग ऑन


आया इलेक्शन  तो सिर पर बिठाते हैं
वादों के चश्मे  से  जन्नत  दिखाते  हैं ;
सत्ता मिली  ज्यों  ही  मुंह  मोड़  लेते  हैं 
अपने  किये  वादे  खुद  तोड़  देते है ,
फिर  रोज करते हैं ये तो स्कैम 
व्हाट'स गोइंग ऑन मैन ....व्हाट्स गोइंग ऑन 


                                                शिखा  कौशिक  
                                      [नेता जी क्या कहते हैं ?]




रविवार, 1 जनवरी 2012

जय हो भ्रष्टाचार प्रभु की !

जय हो भ्रष्टाचार प्रभु की !
   


अपने भक्तों का तू ही रखवाला है ;
तेरेमंत्रों की जपते माला हैं ;
जिसकी चाबी बनी न ऐसा ताला है;
कभी 2G ...... कभी तू हवाला है .


तेरे भक्तों में ''राजा''हैं ...''जोगी''भी 
तेरी भक्ति में डूबी कनिमोझी भी 
सीधे-साधे नहीं ये खिलाडी हैं ;
तेरे चरणों में कई ''कलमाड़ी ''हैं ;
तूने भूखों से छीना निवाला है .
भ्रष्टाचार तेरा .......


तूने भक्तों का भाग संवारा है ;
तेरी भक्ति में खा गए ये चारा हैं ;
तेरे आगे  खड़े रहते हाथ जोड़कर  ;
जेल जाते हैं महलों के सुख  छोड़कर ;
तू तो कर देता जादू काला है .
भ्रष्टाचार तेरा ........
                            shikha  kaushik