चेले और शागिर्द

politics of modi sarkar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
politics of modi sarkar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 16 मई 2015

''खुले हाकिम की मक्कारी ''

Image result for congres farmers rally in delhi free images


खुले हाक़िम की मक्कारी
गिरें साज़िश की दीवारें ,
हमारे मुल्क की किस्मत
हमारे हाथ में होंगी !
.............................................
हमारे साथ गद्दारी
नहीं अब और कर सकते ,
हिला देंगें तेरी सत्ता
के इज़्ज़त खाक में होगी !
..............................................
हमें मजबूर कहकर
आग सीने में लगाते  हो ,
इसी से राख अब लंका
तुम्हारे दर्प की होगी !
......................................
तुम्हारे खौफ से हरगिज़
नहीं अब लब रहेंगें चुप ,
खुलेगा हर गुनाह तेरा
तुझे शर्मिंदगी होगी !
........................................
हमें तू क़त्ल कर ,काट दे ,
फांसी पर चढ़ा दे तू ,
खिलाफत की हमारी धार
हाकिम कुंद न होगी !


शिखा कौशिक 'नूतन'