चेले और शागिर्द

शनिवार, 30 जुलाई 2011

ठंड रख कलमाड़ी !

ठंड रख कलमाड़ी !
Suresh Kalmadi by cricfan
अदालत  ने पूछे ये कैसे सवाल ?
गलते-गलते रह गयी मेरी काली दाल,
कैसे जान गए वे मेरी तिनको वाली दाढ़ी ?
मन को समझाना होगा !ठंड रख कलमाड़ी .
                     शिखा कौशिक

गुरुवार, 28 जुलाई 2011

पाक हिना का रंग !

पाक  हिना का रंग   !
Hina Rabbani Kher
हिंद-पाक वार्ता  आशा नयी जगाती है ;
भाइयों के बीच आई दूरियां मिटाती  है ;
''कृष्ण ''की बंसी  सदा से प्रेम राग गाती है ;
देखते हैं  पाक हिना  कैसा रंग दिखाती है ?
      
                        शिखा कौशिक




मंगलवार, 26 जुलाई 2011

राजा जी क्या कहते हैं ?

राजा जी क्या कहते हैं ?

सरकारी  नीति का मैं करता रहा हूँ पालन
सन ९३ से यही करते रहें हैं शौरी-मारन
मेरी नीति से मिली मोबाईल की सस्ती दर 
अब रिक्शावाला तक मोबाईल रखता घर 
अगर स्पेक्ट्रम घोटाले में मेरा है कोई दोष 
तब पी.em. और चिदंबरम कैसे हैं निर्दोष ? 
                
                              शिखा कौशिक

रविवार, 24 जुलाई 2011

नेता जी की गर्दन -लोकपाल का फंदा

नेता जी की गर्दन -लोकपाल का फंदा
लोकपाल के मुद्दे पर जब झुकी नहीं सरकार
अन्ना ने भी चमका ली तब  विरोध - तलवार 
आमिर-कृष्णा-नारायण जैसे  योद्धा करें समर्थन 
लोकपाल के फंदे में अब नेता जी की गर्दन . 

                               शिखा कौशिक

शनिवार, 23 जुलाई 2011

नेकी कर दरिया में डाल

नेकी   कर    दरिया   में   डाल
Amar Singh
वोट   के बदले नोट दिए तब बच पाई सरकार
ऐसे अदभुत काम पर मिलते हैं पुरस्कार 
अमर सिंह यही सोचते ,सी.बी.आई.करे सवाल 
फिर दिल को समझा लेते ''नेकी कर दरिया में डाल  '' 
                                        
                   शिखा kaushik

शुक्रवार, 22 जुलाई 2011

नेता जी की शुभकामनायें !

नेता जी की शुभकामनायें !

महिलाओं को पंचायत में प्रत्येक स्तर पर पचास प्रतिशत आरक्षण प्रदान किये जाने पर -
                                             [गूगल से साभार ]
''आधा  आरक्षण मिला अब कर लो तुम तैयारी
आगे बढ़ कर थाम लो ;जो मिली है जिम्मेदारी 
तुम सशक्त नेता बनो अब आई तुम्हारी  बारी
पंचायत में हर तरफ हो जय-जयकार  तुम्हारी . 

                 शिखा कौशिक


गुरुवार, 21 जुलाई 2011

क्या ये है नयी खबर ?

क्या  ये  है  नयी खबर ?

एक गैंग कर रहा है  यू. पी.  में लूटमार 
मंत्री -अधिकारी सहित' माया'है सरदार 
घूम  -घूम कर लूटता ;नहीं किसी  का डर
बता रही अब ''भाजपा'' क्या ये है नयी खबर ?


                               शिखा कौशिक 


बुधवार, 20 जुलाई 2011

नेता जी पूछते है आतंकवादियों से ....



नेता जी पूछते है आतंकवादियों से ....

'' गिफ्ट लेना तुम नहीं '' ये सरकारी फरमान ;
इसमें बम हो सकता है -तुम रहना सावधान ;
जनता का कुछ भी करो ;ले लो उनकी जान ;                                
पर नेताओं को भला क्यों करते हो परेशान ?
                          शिखा कौशिक 

मंगलवार, 19 जुलाई 2011

राजा सड़कछाप !

Digvijay Singh


दिग्गी राजा  सड़कछाप ;    संघ का है आरोप ;
बक बक करता फिर रहा ;बुद्धि का हो गया लोप ;
राजा  है  खुर्रम  बड़ा ;  न  लेने  देता  चैन ;
संघ पे धावा बोलता ;दिल्ली हो या उज्जैन .
                                    शिखा कौशिक 


सोमवार, 18 जुलाई 2011

दर्द बाँटने का नेता जी का तरीका

Digvijay Singh
कैप्शन जोड़ें


दर्द बाँटने का नेता जी का तरीका 

संघ पर आरोप दिग्गी राजा ने लगा दिया ;

संघ ने ही देश में आतंक है फैला दिया ;

भाजपा नाराज है दिग्गी के इस बयान से ;

सैफ दो निकल ही आई पार्टी की म्यान  से ;

मुख़्तार-शाहनवाज़ दिग्गी को हैं लताड़ते 

पक्ष और विपक्ष एक दुसरे को झाड़ते ;

एक दूसरे के तर्क नेता सदा ही काटते;                                                  

इस तरह से दर्द हम पीड़ितों का बांटते .

शिखा कौशिक 
http://netajikyakahtehain.blogspot.com

                                                                                          

शनिवार, 16 जुलाई 2011

विलास की जीत -खिलाडी की हार

विलास की जीत -खिलाडी की हार
Vilasrao Deshmukh
कपिल -दिलीप की कोशिशें सभी गयी बेकार 
राजनीति फिर जीत गयी ,खेल गया है हार ,
नेता और खिलाडी में नेता ही जाते जीत 
यही सदा होता रहा ;यही जगत की रीत .
                  शिखा कौशिक 
 

शुक्रवार, 15 जुलाई 2011

असली खिलाडी नेता जी !

असली खिलाडी नेता जी !

कपिल देव ने कर दिया   आज बड़ा अपमान ;
कैसे कह डाला भला ?हमें क्रिकेट का नहीं ज्ञान ,
बैटिंग,बॉलिंग,फील्डिंग से भले जीत जाओ मैदान ,
रूपये-पैसे का सदा नेता ही रखते ध्यान .
[यही तो असली खेल होता है ]
                        शिखा कौशिक 

गुरुवार, 14 जुलाई 2011

नेता जी की जनता से अपील !

नेता जी की जनता से अपील !

आतंकवादी फिर किये शर्मनाक ये काम
बम-विस्फोटों में गयी मासूमों की जान
दहशतगर्दों का नहीं होता कोई ईमान
आओ मिलजुल कर करें इनका काम तमाम .   
                                    शिखा कौशिक 

बुधवार, 13 जुलाई 2011

आधुनिक कृष्ण भगवान -''राहुल ''

आधुनिक कृष्ण भगवान -''राहुल ''

याद करो जनसेवको ''गीता का सन्देश ''
मैं भी तुमको दे रहा केवल ये निर्देश
कर्म करो -फल पर कभी देना मत तुम ध्यान
पांडव मेरे हो तुम्ही ,मैं हूँ ''कृष्ण भगवान ''

सोमवार, 11 जुलाई 2011

फेरबदल में भ्रष्ट मंत्री कैसे हटायें ?

फेरबदल में भ्रष्ट मंत्री कैसे हटायें ?
Shahnawaz Hussain

शाहनवाज़ जी दे रहे पी.एम्.को ये राय ;
भ्रष्ट मंत्रियों को बाहर का रस्ता वे दिखलायें ;
कितना मुश्किल काम है कौन उन्हें समझाए ?
अपने जैसे मनमोहन वे और कहाँ से लायें ?
शिखा कौशिक


रविवार, 10 जुलाई 2011

दलितों की खैरख्वाह !

दलितों की खैरख्वाह !



दलितों के घर जाने का केवल मुझको अधिकार ;

मैं ही उनकी खैरख्वाह ;मुझको ही उनसे प्यार ;

राहुल की पदयात्रा -दलित प्रेम सब ढोंग;

मैं मीठी मिश्री सदृश ;राहुल है तीखी लौंग .


फ्लॉप शो !


ये तो था एक फ्लॉप शो -मेरी है ये राय ,
पंचायत ये थी कहाँ ?कोई मुझे समझाए ,
टिकट दीवाने थे जुटे ,न मजदूर -किसान
मैं सी.एम्.प्रदेश की, मुझको है सब पहचान .

शिखा कौशिक

शुक्रवार, 8 जुलाई 2011

दयानिधि के इस्तीफे में देरी क्यों ?

दयानिधि के इस्तीफे में देरी क्यों ?



मैं तो सीधा -सच्चा हूँ ;

क्या जानूं क्या घोटाला ?

ऊपर से लगवा डाला

मैडम ने मुंह पर ताला ;

इस्तीफे लेने में मुझसे

हो गयी देर -सबेर ;

मेरे घर में ''देर '' है

पर नहीं कभी अंधेर .


शिखा कौशिक

http://netajikyakahtehain.blogspot.com

बुधवार, 6 जुलाई 2011

''जब लालू मैट सोनिया ''

''जब लालू मैट सोनिया ''
Lalu Prasad Yadav

इनको बत्ती चाहिए वो भी केवल  ''लाल '';
इसके बिन हो गया है ''लालू'' का हाल बेहाल ;
''मैडम'' से क्या बात हुई ?पूछो नहीं सवाल !
दाल में काला नहीं ,ये पूरी काली दाल .

                                           शिखा कौशिक 
                  http://netajikyakahtehain.blogspot.com

सोमवार, 4 जुलाई 2011

नेताओं के बयान !

नेताओं के बयान !


नेता अब हैं दे रहे सुन्दर-सुन्दर बयान ;
क्यों नहीं पूछा अन्ना से आप हैं कौन महान ?
लालू कहते छोड़ दो लेना अन्ना का नाम ,
वे थे ज्ञानी बहुत बड़े जो लिख गए संविधान .

                                             शिखा कौशिक 
                    http://netajikyakahtehain.blogspot.com

रविवार, 3 जुलाई 2011

स्वामी जय लोकपाल हरे !

स्वामी जय लोकपाल हरे !

लोकपाल भगवान के अन्ना बने पुजारी ;
भगवन ! तुम रक्षा करो ;बढ़ गए भ्रष्टाचारी ,
''कमल'' चढ़ावत  चरण में ;तुम्ही आस हमारी ,
''हाथ '' साथ न देत है ;विपदा पड़ गयी भारी.

                                  शिखा कौशिक  

शनिवार, 2 जुलाई 2011

जसवंत की राय

Jaswant Singh
जसवंत की राय 

कहते हैं जसवंत सिंह ये तो है अन्याय ,
बी.जे.पी. से अलग है उनकी तो ये राय ,
कनिमोझी और राजा को कैसे भेजा जेल ?
दोनों थे बस खेलते भ्रष्टाचार का खेल ,
साधारण ये खेल है ;न हत्या और डकैती ,
जब कोर्ट सुन रही मामला ,क्यों नहीं जमानत होती ?

                                           शिखा कौशिक 
                  http://netajikyakahtehain.blogspot.com

शुक्रवार, 1 जुलाई 2011

कल्याण की उत्तराधिकारी !

कल्याण की उत्तराधिकारी !

मैं उनकी पुत्री सदृश ;वे हैं पिता समान,
उनको लगता है बुरा ग़र हो मेरा अपमान ,
करती आई हूँ सदा मैं  भी उनका सम्मान;
वारिस बन अब करूंगी सबका मैं कल्याण .

                                          शिखा कौशिक 
                             http://netajikyakahtehain.blogspot.com